Bhojpuri: एक फिल्म के लिए लाखों रुपये की फीस लेती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, पहली सैलरी जानकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट अभिनेत्री मानी जाती हैं। मोनालिसा एक फिल्म के लिए पांच से सात लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने अपनी पहली सैलरी के बारे में खुलासा किया था। मोनालिसा ने कहा था कि मुझे अपनी पहली सैलरी बहुत अच्छे से याद है। जब मैंने अपना पहला प्रोजेक्ट किया था तो मुझे 3750 रुपये पहली सैलरी के तौर पर मिले थे। मैं उस वक्त बहुत खुश हुई थी। मैंने अपने करियर के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने में बहुत मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन कहते हैं न कि मेहनत करने वालों की हार नहीं होती। मैंने मेहनत की और सफलता पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत एक उड़िया वीडियो एल्बम से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया था।
Suhana Khan: सुहाना ने साझा कीं हॉट तस्वीरें लेकिन शाहरुख खान के कमेंट ने लूटी लाइमलाइट, खोल दी बेटी की पोल
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह आज के समय में भोजपुरी क्वीन हैं। अक्षरा सिंह ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहली कमाई के बारे में बताया था। अक्षरा ने कहा था कि मुझे साल 2011 में अपनी पहली फिल्म के लिए ढाई लाख रुपये मिले थे। अब इंडस्ट्री में मेरे 12 साल पूरे होने को हैं। एक दशक बीत चुका है। इन सब के दौरान मैंने बहुत कुछ झेला है। फिल्मों से मैं कई बार फीस की वजह से बाहर हुई हूं। मुझे फिल्मों से रातों-रात रिप्लेस किया जाता था। मेरा मानना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में जितनी भी अभिनेत्रियां हैं, इन सब में मेरा संघर्ष सबसे ज्यादा रहा है।
Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री में महंगी फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 12 से 15 लाख रुपये की फीस लेती हैं। वह आज एक आलीशान जीवन जीती हैं। रानी चटर्जी को अपनी पहली फिल्म के लिए केवल 10 हजार रुपये की फीस मिली थी। रानी अब तक भोजपुरी इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Navya Naveli: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने करियर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- आज तक नहीं मिला फिल्म का ऑफर
अंजना सिंह
रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपनी सैलरी को लेकर कहा था कि फिल्म के प्रोडक्शन में काम करने के लिए जब उन्हें बताया गया कि पूरी फिल्म के लिए 35 हजार रुपये मिलेंगे तो उन्होंने झट से इस ऑफर को हां कह दिया था। आज के समय में वह एक फिल्म के लिए 12 से 15 लाख रुपये की फीस लेती हैं।
Oscar Nominations 2023: 'ऑल दैट ब्रीथ्स' डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नामांकित, जानें इसकी कहानी