भोजपुरी फिल्म उद्योग में पहली बार म्यूजिक अवॉर्ड का आयोजन होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आगामी 28 जनवरी को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ हिंदी सिनेमा के भी सितारे शिरकत करेंगे। इस दौरान भोजपुरी संगीत से जुड़े हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
Filamchi Music Award 2024: पटना में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, हिंदी सिनेमा के सितारे भी करेंगे शिरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी सिनेमा में फिल्मों को लेकर काफी लंबे समय से अवार्ड समारोह का आयोजन होते आ रहा है। भोजपुरी सिनेमा में यह पहला मौका है, जब म्यूजिक को अवॉर्ड दिया जाएगा। देखा जाए तो इन दिनों भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक एल्बम ज्यादा डिमांड में हैं और भोजपुरी एल्बम्स के गाने खूब सुने जा रहे हैं। साल 2022 में यूट्यूब इंडिया की टॉप 10 म्यूजिक वीडियो लिस्ट में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के दो गाने शामिल रहे। इन दोनों गानों में से 'ले ले आई कोका कोला' पांचवें नंबर पर और 'नथुनिया' 10वे नंबर पर रहा।
Hanuman: सीएम योगी से मिले 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा और अभिनेता तेजा सज्जा, तस्वीर साझा कर जताया आभार
CRAKK-Jeetegaa Toh Jiyegaa: फिल्म का दूसरा गाना 'जीना हराम' रिलीज, विद्युत के साथ थिरकती दिखीं नोरा फतेही
बताया जा रहा है कि फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स के आयोजन का मकसद भोजपुरी संगीत जगत से जुड़े गायक, संगीतकार और गीतकारों को भोजपुरी संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना है। अपनी शैली की व्यापक लोकप्रियता के बावजूद, यह पहल उद्योग के भीतर स्वीकृति और प्रशंसा की दीर्घकालिक आवश्यकता को स्वीकार करने वाला होगा।
Fighter Public Review: 'फाइटर' देखकर खुशी से उछले दर्शक, बोले- कहानी, एक्शन और क्लाइमेक्स सबकुछ धमाल
फिलमची म्यूजिक अवार्ड्स 2024 का आयोजन पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में होगा। इस अवसर पर उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, रितेश पांडेय, मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अरविंद अकेला कल्लू, प्रवेश लाल यादव और भी कई बड़े सितारे शामिल होंगे।
Fighter Screening: 'फाइटर' की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, अनुपम खेर से लेकर आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई रौनक