अभिनेता और सांसद रवि किशन की फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का टीजर शुक्रवार की शाम को फिल्म के मेकर्स ने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया। फिल्म के टीजर में रवि किशन का जबरदस्त अवतार नजर आ रहा है। यह फिल्म हिंदी, भोजपुरी,तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में एक साथ रिलीज होगी।
Mahadev ka Gorakhpur Teaser: रवि किशन की फिल्म का दमदार टीजर लॉन्च, पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' के टीजर में अभिनेता रवि किशन के दो लुक नजर आ रहे हैं। एक लुक में वह रौद्र रूप में महादेव के अंश के रूप में, तो दूसरे लुक में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर देखने से पता चलता है कि इस फिल्म में दो कालखंड की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के टीजर में साल 1727 की घटना का जिक्र किया गया है, जिसमें मुजफ्फर खान के हमले का जिक्र है।
टीजर में बताया गया है कि इस संसार में दो ही चीजें शाश्वत हैं, अच्छाई और बुराई, जो कभी नहीं मरते हैं। उनका पुनर्जन्म होता रहता है। शरीर, आत्मा और समस्त जीवन महाकाल का बताया गया है। रवि किशन के एक किरदार को महादेव का अंश बताया गया है। टीजर में आगे दिखाया गया है कि एक पुलिस अधिकारी कहता है, 'यूपी में दो हफ्ते के अंदर कोई बड़ा अटैक प्लान किया जा रहा है।' बाद में रवि किशन की एंट्री पुलिस अधिकारी के रूप में होती है।
अभिनेता और सांसद रवि किशन खुद ही महादेव के भक्त हैं। वह कहते हैं, 'फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' एक शानदार फिल्म बनी है। इस फिल्म में महादेव शिव जी की जिस भव्यता और आस्था के साथ स्तुति की गई है। वह अकल्पनीय है, ऐसा वर्णन पहले किसी फिल्म में नहीं हुआ है। महादेव जी ने मुझे इस फिल्म के लिए मुझे चुना है, यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।'
कीर्ति सुरेश की 'रघुथाथा' का टीजर जारी, भाषा समझने की चुनौतियों को हास्य रूप में दिखाती है फिल्म
फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का निर्माण रवि किशन ने प्रितेश शाह और सलिल संकरण के साथ किया है। फिल्म का निर्देशन राजेश मोहनन ने किया है और इस फिल्म की कहानी साई नारायण ने लिखी है। रवि किशन ने कहा, 'इस फिल्म की पूरी शूटिंग गोरखपुर और गोरखपुर के आस पास की कई है। इस फिल्म में कई स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका मिला है।'