फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri : अभिनय ही नहीं राजनीति में भी इन भोजपुरी स्टार्स ने कायम की पहचान, लिस्ट में कई सितारों के नाम शामिल

Fri, 05 Jan 2024 12:47 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 05 Jan 2024 12:47 AM IST
सार

भोजपुरी स्टार्स अभिनय के अलावा दुसरे क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाकर देश-दुनिया में एक अलग पहचान बना रहे हैं। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी सितारों के बारे में...

 

विज्ञापन
Ravi Kishan Manoj Tiwari Akshara Singh Nirahua Bhojpuri stars their identity not only acting also in politics
निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

भोजपुरी सितारे दिन-व-दिन लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। भोजपुरी स्टार्स अभिनय के अलावा दुसरे क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाकर देश-दुनिया में एक अलग पहचान बना रहे हैं। कई भोजपुरी सितारे बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। इतना ही नहीं, कुछ सितारे अभिनय की दुनिया के साथ-साथ राजनीति में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। चलिए जानते हैं उन भोजपुरी सितारों के बारे में...

Ravi Kishan Manoj Tiwari Akshara Singh Nirahua Bhojpuri stars their identity not only acting also in politics
निरहुआ - फोटो : social media

निरहुआ
निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अभिनय की दुनिया में अपना जलवा दिखाने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। अभिनेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई, लेकिन उन्होंने बाद में सपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

यह भी पढ़ें: Yash: अपने जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिलेंगे केजीएफ स्टार यश, एक्स पर नोट साझा कर दी जानकारी

Ravi Kishan Manoj Tiwari Akshara Singh Nirahua Bhojpuri stars their identity not only acting also in politics
मनोज तिवारी - फोटो : social media

मनोज तिवारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक मनोज तिवारी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। चकाचौंध की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई और यहां भी एक अलग पहचान बनाई। मनोज तिवारी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और 2009 में गोरखपुर से चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। फिर वह भाजपा में शामिल हुए और 2014 में भाजपा के टिकट से दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को हराकर सांसद बनें। 2019 में भी भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा और फिर से सांसद चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Manoj Tiwari Akshara Singh Nirahua Bhojpuri stars their identity not only acting also in politics
रवि किशन - फोटो : social media

रवि किशन 
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। रवि किशन ने भी राजनीति में किस्मत अजमाई है। उन्होंने साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2017 में वह भाजपा में शामिल हुए। 2019 में भाजपा की टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ा और चुनाव जीत कर सांसद बनें। 

यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने जताई अयोध्या में राम मंदिर जाने की इच्छा, बोले- 'परिवार के साथ जाऊंगा'

विज्ञापन
Ravi Kishan Manoj Tiwari Akshara Singh Nirahua Bhojpuri stars their identity not only acting also in politics
राकेश मिश्रा - फोटो : social media

राकेश मिश्रा 
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता राकेश मिश्रा ने भी अभिनय के साथ साथ राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। राकेश ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी से चुनाव लड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed