कोई भी आम इंसान जब मेहनत के दम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है और आगे चलकर इसकी बुलंदियों को छूता है, तो हर कोई उसे जानने लगता है। ऐसा ही हाल मनोरंजन जगत के सितारों का भी है, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय के बल पर करोड़ों फैंस बना लिए हैं। आज फैंस अपने फेवरेट सितारे की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रहते हैं। खैर, आज ये सितारे जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की है। ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भोजपुरी जगत के स्टार्स का भी ऐसा ही हाल है। आप निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे एक्टर्स की फिल्मों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं और उनकी लग्जरी लाइफ को देखकर उनके जैसा बनना चाहते हैं। खैर, अगर आप इनके जैसा बनना चाहते हैं तो इसका एक ही तरीका है और वह है कड़ी मेहनत। आपको जानकर हैरानी होगी कि भोजपुरी सिनेमा के ये सेलिब्रिटीज फिल्मों में आने से पहले बल्ब से लेकर दूध बेचने तक का काम कर चुके हैं।
Bhojpuri: लिट्टी चोखा, बल्ब से लेकर दूध तक बेच चुके हैं आपके चहेते भोजपुरी सितारे, स्ट्रगल जान उड़ जाएंगे होश
भोजपुरी जगत के सितारों ने सफलता का स्वाद चखने से पहले काफी संघर्ष देखा है। इनमें से किसी ने दूध तो किसी ने लिट्टी चोखा तक बेचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले बात कर लेते हैं, खेसारी लाल यादव की। इस सितारे का आज भोजपुरी इंडस्ट्री में डंका बजता है, लेकिन स्टार का इस मुकाम तक पहुंचना काफी मुश्किलों भरा रहा है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने फिल्मों में आने से पहले खेती करने के साथ ही दूध बेचने तक का काम किया है। इतना ही नहीं पैसों की तंगी के कारण वह लिट्टी-चोखा भी बेच चुके हैं। एक समय पर एक्टर के लिए परिवार का पालन-पोषण कर पाना इतना मुश्किल हो गया था कि वह दूध में पानी मिलाकर हेरा-फेरी तक करने लगे थे।
अवधेश मिश्रा की गिनती आज भोजपुरी फिल्मों के टॉप विलेन का रोल निभाने वाले सितारों में होती है। हालांकि, इस मुकाम पर पहुंचने से पहले एक्टर को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। घर का खर्च चलाने के लिए एक्टर ड्राइवर की नौकरी करते थे। वहीं, मुश्किल भरे दौर में अवधेश को अपनी जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिला। परिवार के बढ़ते खर्च को देखते हुए स्टार की पत्नी ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते मेहनत के दम पर अवधेश ने अपनी किस्मत बदली और आज वह बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं।
Celebs: इन सेलेब्स ने अपनी फिल्म के रीमेक में भी दिखाया अदाकारी का दम, एक जैसे रोल से दो बार जीता फैंस का दिल
भोजपुरी सिनेमा के एक्शन हीरो यश कुमार का अलग ही स्वैग है। एक्टर के स्टाइल को उनके फैंस बखूबी फॉलो करते हैं। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर एक्टर के पास दो वक्त की रोटी खाने तक के पैसे नहीं थे। हालांकि, यश ने हार नहीं मानी और बल्ब बेचकर अपना खर्च चलाने लगे। इतना ही नहीं जब वह बल्ब बेचने में नाकामयाब रहते थे तो मंदिर के बाहर खाना खाने चले जाते थे।
Samantha: सामंथा के लिए आसान नहीं था शकुंतला का किरदार निभाना, 'शाकुंतलम' के लिए फिगर पर किया था काम
रवि किशन भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुके हैं। वहीं, अब सितारे राजनेता बन आवाम की सेवा कर रहे हैं। रवि अक्सर ही अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर उसकी कहानी सुनाते और इससे लाखों फैंस को इंस्पायर करते नजर आते हैं। रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उनके पास मां को साड़ी दिलाने तक के पैसे नहीं थे, जिसके कारण उन्होंने घर-घर जाकर अखबार बेचने का काम शुरू किया था।
Ranbir-Alia: पैपराजी से बात करते हुए रणबीर को किस करने पर ट्रोल हुईं आलिया, यूजर्स बोले- इतनी ओवरएक्टिंग क्यों