फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farah Khan: हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह खान पर दर्ज करवाई FIR, डायरेक्टर ने दिया था ‘होली’ को लेकर यह विवादित बयान

Sat, 22 Feb 2025 01:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 22 Feb 2025 01:18 PM IST
सार

Farah Khan: हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान को 'मास्टरशेफ' शो में दिए बयान के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है और उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। जिसे लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने उन पर एएफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Big boss 13 hindustani bhau files fir against Coreographer farah khan on matter of holi festival
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @farahkhankunder

टेलीविजन की दुनिया में होस्ट करने से  लेकर फिल्म बनाने की दुनिया में विख्यात कोरियाग्राफर फराह खान इन दिनों मुसीबतों में हैं। इस समय फराह 'मास्टशेफ' शो होस्ट कर रही हैं। शो के दौरान की गई टिप्पणी के कारण उनका लोग विरोध कर रहे हैं। अब इस मामले मे विकास फातक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने उन पर कानूनी शिकायत की है, जिसमें फराह पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। 



फराह खान के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज
 फराह खान के विवादित टिप्पणी पर बिग बॉस 13 के प्रतियोगी रहे विकास फातक, जिन्हें हिंदुस्तानी भाऊ नाम से जाना जाता है ने उनके नाम पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। इसकी शिकायत बीते 21 फरवरी को उन्होंने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। इस मामले को अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख देख रहे हैं। 
 



यह खबर भी पढ़ें: Nargis Fakhri: 'रॉकस्टार' फेम एक्ट्रेस ने गुपचुप की शादी!, स्विट्जरलैंड से शेयर किया बॉयफ्रेंड संग फोटो

हिंदुस्तानी भाऊ के वकील ने क्या कहा?
रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तानी भाऊ के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कहा, "मेरे मुवक्किल का मानना है कि फराह खान की टिप्पणी न केवल अपमानजनक थी, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने वाली भी थी। एक पवित्र त्योहार का वर्णन करने के लिए 'छपरी' शब्द का उपयोग करना बेहद अनुचित है।

यह खबर भी पढ़ें: Odela 2 Teaser: प्रयागराज महाकुंभ में तमन्ना भाटिया की 'ओडेला 2' का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में दिखीं अदाकारा

क्या है पूरा मामला?
बीते गुरूवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फराह खान यह कहती दिख रही हैं कि जितने भी छपरी होते हैं उनका मनपसंद त्योहार होली ही होता है। इस टिप्पणी को लेकर लोग उनके बयान की निंदा कर रहे हैं। इसे लेकर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी राजनेता तजिंदर बग्गा ने भी अपने एक्स पर इस बयान को शर्मनाक बताया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed