टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की। इस सीजन में फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि प्रणित मोरे ने तीसरा स्थान हासिल किया। जीत के बाद अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में गौरव खन्ना ने अपनी जीत, सलमान खान से मिले सपोर्ट, शो के सफर, दोस्ती, नर्वसनेस और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की।
{"_id":"693635c862b45c21e706b2f5","slug":"bigg-boss-19-winner-gaurav-khanna-exclusive-interview-after-winning-says-will-miss-salman-khan-2025-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सलमान सर के साथ खड़ा होना असली जीत थी', 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद बोले गौरव खन्ना; पत्नी संग दुनिया घूमूंगा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'सलमान सर के साथ खड़ा होना असली जीत थी', 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद बोले गौरव खन्ना; पत्नी संग दुनिया घूमूंगा
सार
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khann Exclusive Interview: बिग बॉस 19 के विजेता आखिरकार गौरव खन्ना के रूप में मिल चुके हैं। गौरव ने जीत के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए अपने सफर के बारे में काफी कुछ बताया।
विज्ञापन
गौरव खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
गौरव खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
'मेरा मकसद बस लाइन क्रॉस किए बिना फिनिश करना था'
ये कोई बनाई हुई स्ट्रैटेजी नहीं थी। मैं जैसा हूं, वैसा ही शो में गया था। मैं हमेशा यही मानता रहा कि ये कोई मैराथन रेस नहीं थी, जहां शुरुआत से ही आपको पूरी रफ्तार से दौड़ना होता है। मैंने शो की शुरुआत से ही भागने की कोशिश नहीं की। मेरा बस एक ही मकसद था कि मैं अपनी ईमानदारी के साथ, अपनी लिमिट में रहते हुए फिनिश लाइन तक पहुंचूं। फिर चाहे मैं कहीं भी आऊं - मेरे लिए सबसे जरूरी था कि मैं किसी भी हाल में अपनी लाइन क्रॉस न करूं और खुद से समझौता न करूं। कई लोग शो को गलत तरीके से समझ लेते हैं और वहीं गड़बड़ कर बैठते हैं।
'मैंने मजाक में कहा था GK जीतेगा, जनता ने उसे सच बना दिया'
मैंने मजाक-मजाक में कहा था कि GK ही ट्रॉफी जीतेगा और तुम सब फिनाले में खड़े होकर मेरे लिए तालियां बजाओगे। उस वक्त ये बस एक बात थी, लेकिन आज जनता के प्यार की वजह से वही सच बन गया।
यह खबर भी पढ़ें: 'आपको याद करती हूं पापा', धर्मेंद्र के जन्मदिन पर बेटी एशा हुईं भावुक, तस्वीरें साझा कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट

'सलमान सर का हाथ पकड़कर खड़ा होना असली जीत थी'
जब सलमान सर मेरे बाजू में खड़े थे, तो मैंने उनसे बिल्कुल दिल से कहा कि ट्रॉफी अपनी जगह है, लेकिन उससे कहीं ज़्यादा बड़ी बात ये है कि आप मेरा हाथ पकड़कर मेरे साथ खड़े हैं। क्योंकि सच कहूं तो बिग बॉस को हां कहने की सबसे बड़ी वजह सलमान खान सर ही थे। मैं बचपन से उनका फैन रहा हूं। भले ही मैं टीवी इंडस्ट्री में करीब 20 साल से काम कर रहा हूं, अच्छा नाम और पहचान बनाई है, लेकिन कभी उनसे मिलने का मौका नहीं मिला। हमारी इंडस्ट्री अलग है, रास्ते अलग हैं। इसलिए उस वक्त मैं वहां एक कलाकार नहीं, बल्कि सिर्फ एक फैन बॉय बनकर आया था।
'एक कानपुर के लड़के का सपना सलमान खान ने पूरा कर दिया'
मैंने हमेशा सपना देखा था कि अगर कभी जिंदगी में ऐसा मौका मिला, तो शो के अंत में सलमान सर मेरा हाथ पकड़ेंगे और मुझे जिताएंगे। एक कानपुर के लड़के का ये सपना उन्होंने उस दिन पूरा कर दिया। सच कहूं तो सलमान खान के साथ उस स्टेज पर खड़ा होना किसी सपने के सच होने जैसा था। इससे बड़ी बात मेरे लिए और क्या हो सकती है।
'जब सलमान सर ने कहा कि वो मेरे साथ काम करेंगे, मेरी आंखों में आंसू आ गए'
जब सलमान सर ने कहा कि वो जल्द मेरे साथ काम करना चाहते हैं, उस पल मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। मैं दिल से बहुत खुश था। मुझे लगा कि अगर 15 लोगों के बीच उन्हें मेरा काम अच्छा लगा है, तो कहीं न कहीं पूरे हिंदुस्तान के लोगों तक भी मेरी सच्चाई पहुंची होगी। इतने बड़े सुपरस्टार के मुंह से ऐसा सुनना मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं था और जब फरहाना का एपिसोड आया था, तब सलमान सर ने ये भी कहा था कि उनकी मम्मी मेरे शो देखती हैं और वो खुद भी मेरा काम देखते हैं। उस पल मुझे सच में महसूस हुआ कि मेरी मेहनत कहीं न कहीं सही जगह तक पहुंची है। मेरे लिए ये एक बहुत बड़ी अचीवमेंट थी, जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगा।

'मैं सुपर कॉन्फिडेंट नहीं था, मुझे भी नर्वसनेस हुई, दिल की धड़कनें तेज़ थी'
सच कहूं तो मुझे भी नहीं पता था कि मैं ही जीतूंगा। अंदर रहते हुए हमें बाहर की कोई खबर नहीं होती, इसलिए मेरे मन में भी पूरी तरह से कोई भरोसा नहीं था। ये कहना गलत होगा कि मैं सुपर कॉन्फिडेंट था - मुझे भी नर्वसनेस हो रही थी, दिल की धड़कनें तेज़ थी, जैसे हर इंसान को उस वक्त होता हैं।
'मैं सिर ऊंचा करके इस घर से बाहर निकलना चाहता था और वैसा ही हुआ'
लेकिन एक बात मैं पूरे यकीन के साथ जानता था कि मैंने शो के दौरान कुछ भी गलत नहीं किया। भले ही मैं ज्यादा दिखाई न दिया हूं, लेकिन मैंने कभी खुद को गलत तरीके से पेश नहीं किया। मैं बस अपना सिर ऊंचा करके इस घर से बाहर निकलना चाहता था और आज मुझे बहुत खुशी है कि जैसा मैंने सोचा था, वैसा ही हुआ।
'प्रणित के बिना टॉप-2 में पहुंचा, फिर भी पूरी खुशी नहीं मिली'
मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे के साथ मेरी जो दोस्ती बनी, वो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी। उनके साथ बिताया हुआ हर पल मेरे लिए खास था। जब मेरे दोनों दोस्त शो से बाहर गए, तो मैं सच में बहुत उदास हो गया था और मेरी आंखों में आंसू भी आ गए थे। फिनाले तक आते-आते मुझे कहीं न कहीं ये लगने लगा था कि शायद प्रणीत और मैं साथ में खड़े होंगे। हम दोनों टॉप-2 तक जाने का सपना देख रहे थे। लेकिन जब वो बाहर गए, तो मुझे बहुत दुख हुआ। सच कहूं तो टॉप-2 में पहुंचने के बाद भी मुझे वो पूरी खुशी महसूस नहीं हुई। मैं वैसे ज़्यादा दोस्त नहीं बनाता, लेकिन ये दोनों मेरे लिए बहुत खास बन गए थे। शो में जो रिश्ता इन दोनों के साथ बना, वो मैं जिंदगी भर याद रखूंगा।
'जीती हुई अमाउंट से पत्नी संग दुनिया घूमूंगा'
50 लाख की रकम वाकई बहुत बड़ी होती है। सच कहूं तो अभी मैंने ये तय नहीं किया है कि इस अमाउंट का क्या करूंगा। फिलहाल तो मैं बस इस जीत को महसूस करना चाहता हूं। लेकिन एक बात साफ है कि सबसे पहले मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता हूं। हमने अभी तक दुनिया बहुत ज़्यादा नहीं देखी है, तो मेरी इच्छा है कि अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने जाऊं, नई जगहें देखूं और इस खूबसूरत जीत को खुलकर एंजॉय करूं।