फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Malhan: 'फुकरा इंसान' ने खरीदा आलीशान नया घर, पर्सनल जिम से लेकर ये सुविधाएं हैं मौजूद

Sun, 01 Oct 2023 06:11 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 01 Oct 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott 2 fame abhishek malhan lavish new home have personal gym read here to know
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस OTT2 फेम अभिषेक मल्हान लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने नया घर खरीद लिया है अभिषेक का नया घर कई सारी सुविधाओं से लैस है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अभिषेक मल्हान ने अपने नए घर में एक पर्सनल जिम बनवाया है। यह जिम बेसमेंट जिम है। यही नहीं उन्होंने अपने शौक के लिए एक गेमिंग रूम भी रखा है। यह एकदम अलग रूम है जहां वह गेम खेलने के शौक को पूरा करेंगे।  

bigg boss ott 2 fame abhishek malhan lavish new home have personal gym read here to know
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल में ही अभिषेक के माता-पिता ने फैंस को नए घर का एक क्वीक होम टूर कराया था। इस लैविश विला में ढेर सारी सुविधाएं मौजूद हैं। गेमिंग रूम से लेकर जिम, वॉक इन वाडरोब्स तक अभिषेक के नए घर में मौजूद है। पूरा विला तीन थींस में बंटा हुआ है। ग्राउंड फ्लोर व्हाइट और येलो में है, फर्स्ट फ्लोर पूरा ब्लैक है और सेकेंड फ्लोर को उन्होंने ग्रे पेंट करवाया है। सभी फ्लोर पर तीन बालकनियां हैं जहां से खूबसूरत व्यू मिल सकता है।

bigg boss ott 2 fame abhishek malhan lavish new home have personal gym read here to know
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

घर के लिविंग एरिया की बात करें तो यह काफी बड़ा है और पूरा सफेद रंग में है। यहां डिजाइनर सिलिंग और लाइट्स इस स्पेस में जान भर रहे हैं। दरवाजे को डिजाइन्ड वाल के साथ मिलाकर बनाया गया है। नए घर में उन्होंने पूल के बदले लाउन्ज स्पेस को महत्व दिया है। यह लॉन्ज आउट स्पेस में है जहां पर शेड है और स्पेशल सीटिंग अरेंजमेंट्स है। अभिषेक की मां का प्लान है कि इस एरिया में हैंगिंग प्लांट्स लगाएंगी ताकि साफ सुथरी हवा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott 2 fame abhishek malhan lavish new home have personal gym read here to know
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

ग्राउंड फ्लोर पर किचन है जहां प्लेटफॉर्म येलो है। कैबिनेट्स को क्रीम और गोल्ड फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है। किचन में भी अच्छा खासा स्पेस है। ब्रेकफास्ट काउंटर को देखकर यहां आपको बिग बॉस की याद भी आएगी। घर में स्पेशल टेंपल रूम है जो कि ग्राउंड फ्लोर पर दो दरवाजों के साथ जुड़ा हुआ है।

Rasha Thadani: तेलुगु सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार हैं रवीना टंडन की बेटी राशा, राम चरण के साथ आएंगी नजर!

विज्ञापन
bigg boss ott 2 fame abhishek malhan lavish new home have personal gym read here to know
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया

एक ग्लास स्लाइडिंग डोर है और दूसरा कवर्ड वुडन डोर। टेंपल में अभी से ही गणेश जी का वुडन फ्रेम बैकलाइट के साथ लगा दिया गया है। पूजा के लिए ये स्पेस काफी है। कुछ दिन पहले ओटीटी 2 बिग बॉस के विनर एल्विश यादव ने भी नया घर खरीदा था। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एल्विश ने दुबई में 8 करोड़ में नया घर खरीदा है।

यह भी पढ़ें- Mahabharata: लंदन में 'महाभारत' का नाट्य मंचन शुरू, बार्बिकन थिएटर में दो भाग में दिखाया जाएगा महाकाव्य
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed