फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3 Finale: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आज, विजेता को ट्रॉफी के साथ मिलेगी इतनी रकम

Fri, 02 Aug 2024 12:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Aug 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: top 5 contestants to winner prize money and trophy know all details
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस ओटीटी 3 के विजेता का आज शुक्रवार को पता चल जाएगा। आज इस शो का ग्रैंड फिनाले है। बिग बॉस के दीवानों के बीच यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर विजेता का ताज किसके सिर सजेगा। तो उनका इंतजार पूरा होने में सिर्फ चंद घड़ियां बाकी हैं। टॉप 5 में पांच प्रतिभागी पहुंचे हैं- सना मकबूल, नेजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन। इन्हीं में से कोई विजेता बनेगा, जिसे ट्रॉफी मिलेगी। ट्रॉफी के साथ और क्या मिलेगा? आइए जानते हैं...

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: top 5 contestants to winner prize money and trophy know all details
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विजेता को मिलेगा इतना कैश
बिग बॉस ओटीटी 3 की इनामी राशि के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब है। इस शो के विनर को कैश भी दिया जाएगा। शो जीतने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये कैश मिलेंगे। इनाम की रकम का घर में कई बार जिक्र हो चुका है। शो के प्रतिभागी एक्टर रणवीर शौरी भी कह चुके हैं कि उनको ट्रॉफी नहीं, बल्कि 25 लाख रुपये कैश चाहिए, क्योंकि उनको बेटे के स्कूल की फीस भरनी है। 

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: top 5 contestants to winner prize money and trophy know all details
बिग बॉस ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

अलग है इस बार ट्रॉफी का डिजाइन
इस बार शो की ट्रॉफी को काफी अलग अंदाज में बनाया गया है। ट्रॉफी की डिजाइन वैसी ही है, जैसी कि शो के एंट्री गेट की है। ट्रॉफी में नकाबपोश चेहरे वाला आदमी बना हुआ है, जो कि एक सिंहासन पर विराजमान है। मालूम हो कि इस बार शो में 16 प्रतिभागियों की एंट्री हुई थी, लेकिन अब आखिरी में जाते-जाते दो कंटेस्टेंट बचने वाले हैं, जिनमें बराबरी का मुकाबला देखने को मिलेगा।
VD 12: 'वीडी 12' के फर्स्ट लुक में खतरनाक अंदाज में नजर आए विजय देवरकोंडा, फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: top 5 contestants to winner prize money and trophy know all details
बिग बॉस ओटीटी 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दों के बीच होगा मुकाबला?
रिपोर्ट्स वो तीन प्रतिभागी नेजी और सना मकबूल होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने टॉप पांच में अपनी बढ़त बनाने वाले रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और साई केतन राव को बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी की रेस से बाहर कर दिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Munmun Dutta: दिशा वकानी के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर मुनमुन ने पहली बार की बात, बोलीं- उनकी बहुत याद आती है

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: top 5 contestants to winner prize money and trophy know all details
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?
इस बार अनिल कपूर ने यह रियलिटी शो होस्ट किया है। 43 दिन तक चलने वाले इस शो का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त, 2024 को प्रीमियर किया जाएगा। शो का प्रीमियर रात 9 बजे के आसपास होगा, जिसे आप जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।
Nawazuddin Siddiqui: खुद को फंसा हुआ पाने पर अनुराग से सलाह लेते हैं नवाज, लेकिन 1999 में नहीं मानी थी यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed