Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
BJP leader kangana ranaut to sell her mumbai Bungalow for 40 crore rupees her office Faced Demolition reports
{"_id":"66af34ae2170163cf5071642","slug":"bjp-leader-kangana-ranaut-to-sell-her-mumbai-bungalow-for-40-crore-rupees-her-office-faced-demolition-reports-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 40 करोड़ रुपये में मुंबई वाला बंगला बेच रहीं कंगना रणौत? कभी अवैध निर्माण बता तोड़ा गया था ऑफिस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: 40 करोड़ रुपये में मुंबई वाला बंगला बेच रहीं कंगना रणौत? कभी अवैध निर्माण बता तोड़ा गया था ऑफिस
कंगना रणौत का मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक घर है। इस प्रॉपर्टी में उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस भी है। अपने राजनीतिक करियर के चलते कंगना अपना ज्यादातर समय नई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बिता रही हैं। ऐसे में अफवाह उड़ रही है कि अभिनेत्री अपना मुंबई के बांद्रा स्थित बंगला बेचना चाह रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना अपना मुंबई वाला घर 40 करोड़ रुपये में बेच रही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम: @kanganaranaut
यह अटकलें तब सामने आईं जब एक यूट्यूब पेज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बिक्री के लिए तैयार है। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस और मालिक का नाम उजागर नहीं किया गया, लेकिन वीडियो में इस्तेमाल की गई तस्वीरों और दृश्यों से संकेत मिलता है कि यह कंगना का ऑफिस है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में यह अनुमान लगाया कि यह कंगना का घर है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम: @kanganaranaut
वीडियो के विवरण से पता चला है कि बंगला उस जमीन के टुकड़े के साथ आता है, जिस पर इसे बनाया गया है। यह पता चला है कि प्लॉट का आकार 285 वर्ग मीटर है, जिसका निर्माण क्षेत्र 3042 वर्ग फीट है। घर में 500 वर्ग फीट का अतिरिक्त पार्किंग स्थान भी है। इमारत में दो मंजिलें हैं और इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर कंगना के घर बेचने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक कंगना ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल, कंगना की यह वही प्रॉपर्टी है, जो 2020 में बीएमसी की जांच के दायरे में आई थी। सितंबर 2020 में बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बांद्रा में कंगना के ऑफिस के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया था। 9 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद तोड़फोड़ का काम बीच में ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम: kanganaranaut
कंगना ने बीएमसी के खिलाफ केस दर्ज कराया और बीएमसी से मुआवजे के तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग भी की, लेकिन मई 2023 में अपनी मांग वापस ले ली। वहीं कंगना की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह निर्देशन और अभिनय दोनों कर रही हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने राजनीतिक करियर में भी व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।