फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: बचपन में बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं ये कलाकार, अब कोई निर्देशक भी है और लेखक भी

Fri, 21 Jun 2024 05:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:00 PM IST
सार

'सुपर 30' में काम करने वाले अभिनेता अली हाजी कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं। वो आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना', रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की फिल्म 'ता रा रम पम' और सलमान, कैटरीना और गोविंदा की 'पार्टनर' में लारा दत्ता के बेटे का किरदार अदा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
bollywood actor who worked with big stars in as a child artist Ahsaas Channa kunal kemmu ali haji jibraan khan
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कुछ नए चेहरे अदाकारी करते हुए दिखाई रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अली हाजी, अहसास चन्ना और जिब्रान खान की जो अपने-अपने नए प्रोजेक्ट के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। दिलतस्प बात यह है कि ये सभी कलाकार अपने बचपन के दिनों में फिल्म जगत के बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। वैसे एक नाम कुणाल खेमू का भी हैं। हालांकि, कुणाल काफी लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन वो भी बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम कर चुके हैं।

bollywood actor who worked with big stars in as a child artist Ahsaas Channa kunal kemmu ali haji jibraan khan
अली हाजी - फोटो : इंस्टाग्राम @iamalihaji

अली हाजी

'सुपर 30' में काम करने वाले अभिनेता अली हाजी कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं। वो आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना', रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की फिल्म 'ता रा रम पम' और सलमान, कैटरीना और गोविंदा की 'पार्टनर' में लारा दत्ता के बेटे का किरदार अदा कर चुके हैं। अली हाजी अभिनेता के अलावा लेखक भी हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक दो नाटक भी लिख चुके हैं।

bollywood actor who worked with big stars in as a child artist Ahsaas Channa kunal kemmu ali haji jibraan khan
जिब्रान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jibraan.khan

जिब्रान खान

जिब्रान खान की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' रिलीज हो गई है। जिब्रान भी बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में शाहरुख खान और काजोल द्वारा निभाए गए किरदार के बेटे का रोल अदा किया था। इसके अलावा वो 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'बड़े दिलवाला' और 'रिश्ते' फिल्म में भी अभिनय कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor who worked with big stars in as a child artist Ahsaas Channa kunal kemmu ali haji jibraan khan
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू, आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हम हैं राही प्यार के' और 'सर' फिल्म में भी काम किया था। कुणाल खेमू अब निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। इस साल बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म 'मड़गांव एक्सप्रेस' रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
bollywood actor who worked with big stars in as a child artist Ahsaas Channa kunal kemmu ali haji jibraan khan
अहसास चन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @ahsaassy_

अहसास चन्ना

अहसास चन्ना वेब सीरीज का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने भी बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर का श्रीगणेश किया था। अअहसास ने शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में अभिनय किया था। इसके अलावा वो 'माई फ्रेंड गणेशा', 'फूंक' और 'वास्तु शास्त्र' में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वो 'कोटा फैक्ट्री' के तीसरे सीजन से सुर्खियां बटोर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed