{"_id":"662a2c10c737624b690dfb26","slug":"bollywood-all-time-favorite-movies-mother-india-andaz-apna-apna-rockstar-jane-bhi-do-yaaro-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Movies: 5 बॉलीवुड फिल्में, जो रिलीज के बाद बनीं कल्ट क्लासिक, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Movies: 5 बॉलीवुड फिल्में, जो रिलीज के बाद बनीं कल्ट क्लासिक, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:41 PM IST
सार
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती रही हैं, लेकिन उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी है, जो रिलीज के बाद लोगों के लिए एक मिसाल बन गई। ऐसी खास फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इन कल्ट क्लासिक फिल्मों में मदर इंडिया, अंदाज अपना-अपना, रॉकस्टार, जाने भो दो यारों, मेरा नाम जोकर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों की खासियत कि यह आज भी लोगों को क्यों पसंद हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में जो रिलीज के बाद बनीं कल्ट क्लासिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती रही हैं, लेकिन उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी है, जो रिलीज के बाद लोगों के लिए एक मिसाल बन गई। ऐसी खास फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इन कल्ट क्लासिक फिल्मों में मदर इंडिया, अंदाज अपना-अपना, रॉकस्टार, जाने भो दो यारों, मेरा नाम जोकर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों की खासियत कि यह आज भी लोगों को क्यों पसंद हैं।
Trending Videos
2 of 6
मदर इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मदर इंडिया
सुनील दत्त और नरगिस की फिल्म 'मदर इंडिया' साल 1957 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन महबूब खान ने किया था। हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'मदर इंडिया' सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक मानी जाती है। जब भी कल्ट क्लासिक फिल्मों की बात होती है तो इस मूवी का जिक्र जरूर होता है। 'मदर इंडिया' में नरगिस और सुनील दत्त के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अंदाज अपना-अपना
- फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज अपना-अपना
फिल्म 'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेड्री-ड्रामा थी। यह साल 1994 में रिलीज हुई थी। 'अंदाज अपना अपना' में सलमान खान और आमिर खान ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। इस फिल्म में आमिर और सलमान की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।
4 of 6
रॉकस्टार
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की प्रसिद्ध फिल्मों में से एक 'रॉकस्टार' है। इसमें उन्होंने स्टार सिंगर जॉर्डन का किरदार निभाया था। इस फिल्म से रणबीर कपूर को काफी प्रसिद्धी मिली थी। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट अभिनेत्री नरगिस फाखरी नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। 'रॉकस्टार' में रणबीर की एक्टिंग फैंस को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जाने भो दो यारों
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने भो दो यारों
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म जाने भी दो यारो लोगों को आज भी पसंद है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, सतीश कौशिक और सतीश शाह जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की खास बात यह थी कि इस फिल्म में सभी किरदारों का अभिनय काफी शानदार था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।