सब्सक्राइब करें

Top Five Biopic Movies: बॉलीवुड की पांच बेहतरीन बायोपिक फिल्म, जो सिखाती हैं जिंदगी के मायने, रियल लाइफ हीरो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 25 Apr 2024 02:37 PM IST
सार

बॉलीवुड में थिलर, हॉरर, सस्पेंस, रोमांस और कॉमेडी को लेकर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन आज उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जो रियल लाइफ हीरो पर आधारित है। जैसे की श्रीकांत, नीरजा, 12वीं फेल, सांड की आंख और छपाक। यह सभी फिल्में हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैं।

विज्ञापन
Top Five Biopic Movies in Bollywood Srikanth Neerja 12th Fail Saand Ki Aankh Chhapaak
बॉलीवुड की 5 बेहतरीन बायोपिक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में थिलर, हॉरर, सस्पेंस, रोमांस और कॉमेडी को लेकर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन आज उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जो रियल लाइफ हीरो पर आधारित है। जैसे की श्रीकांत, नीरजा, 12वीं फेल, सांड की आंख और छपाक। यह सभी फिल्में हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैं।
Trending Videos
Top Five Biopic Movies in Bollywood Srikanth Neerja 12th Fail Saand Ki Aankh Chhapaak
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकांत
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' एक बायोपिक है। इस फिल्म में राजकुमार राव श्रीकांत बोला का किरदार निभा रहा है। इस फिल्म में को तुषार हीरानंदानी ने निर्देशक किया है। फिल्म में राजकुमार के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अहम रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'पापा कहते हैं' रिलीज किया गया। दरअसल, ये गाना 1988 में रिलीज हुई, आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का फेमस गाने का नया वर्जन है। बिजनेसमैन श्रीकांत बोला एक भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रबंधन विज्ञान में पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित छात्र हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से नेत्रहीन होने के बावजूद उनके सपनों ने इतनी ऊंची उड़ान भरी जिसके बारे में अच्छे-अच्छे लोग सोच भी नहीं पाते। उन्होंने अपने दम पर उन सपनों को पूरी भी किया और दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five Biopic Movies in Bollywood Srikanth Neerja 12th Fail Saand Ki Aankh Chhapaak
नीरजा  - फोटो : सोशल मीडिया
नीरजा 
साल 2016 में सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। यह फिल्म ऐसी एयरहोस्टेज की कहानी है, जिसने अपनी जान देकर आतंकियों से 360 लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म में प्लेन हाईजैकिंग पर बेस्ड स्टोरी दिखाई गई है। नीरजा एक बायोपिक फिल्म है, जो नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। वह 1986 में हाईजैक विमान की फ्लाइट अटेंडेंट थीं। उन्होंने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी वीरता पुरस्कार जीता था। उनके बलिदान को आज तक कोई भूल नहीं पाया है।
Top Five Biopic Movies in Bollywood Srikanth Neerja 12th Fail Saand Ki Aankh Chhapaak
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
12वीं फेल
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' को दर्शकों का प्यार और अवार्ड मिले। यह आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है। विधु विनोद चोपड़ा की यह फिल्म अनुराग पाठक की इसी नाम से लिखी हुई किताब पर आधारित है, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकार मनोज कुमार शर्मा के भीषण गरीबी से निकल कर एक आईपीएस अधिकारी बनने की सच्ची कहानी फिल्माई गई है। इस फिल्म ने कुल 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कम बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी भरपूर प्यार मिला है।
विज्ञापन
Top Five Biopic Movies in Bollywood Srikanth Neerja 12th Fail Saand Ki Aankh Chhapaak
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया
सांड की आंख
बागपत के जोहरी गांव की दो महिलाओं चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर यानी शूटर दादी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सांड की आंख' की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। दोनों ने 60 वर्ष की उम्र में स्थानीय राइफल क्लब में शूटिंग सीखनी शुरू की थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर ने चंद्रो और तापसी पन्नू ने प्रकाशी की भूमिका निभाई है। चंद्रो और प्रकाशी की कहानी भले ही फिल्मी लगती हो लेकिन यह सभी के लिए प्रेरणादायक है। दोनों आगे चलकर काफी लोकप्रिय हुईं और कई ट्रोफियां जीतीं।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed