सब्सक्राइब करें

Bollywood: बी-टाउन के इन सितारों को नहीं पसंद है पार्टियों में जाना, लिस्ट में अक्षय-आमिर समेत ये नाम शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 11 Jun 2024 03:00 PM IST
सार

बी-टाउन में आए दिन कोई न कोई पार्टी होती ही रहती है और ये पार्टियां देर रात तक चलती हैं। मगर इंडस्ट्री में ऐसे भी कई सितारे हैं, जो पार्टियों से दूरी बनाकर रखते हैं। इन सितारों का बॉलीवुड की देर-देर तक चलने वाली पार्टियों का हिस्सा बनना पसंद नहीं है।

विज्ञापन
Bollywood Stars Away From Parties Akshay Kumar Shraddha Kapoor Aamir Khan John Abraham
पार्टियों से दूर रहते ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारों की लाइफ काफी रंगीन होती है। ये सितारे वैसे तो अपने काम में बेहद बिजी रहते हैं। मगर जब भी इन्हें वक्त मिलता है, तो ये पार्टी करना का मौका नहीं छोड़ते हैं। बी-टाउन में आए दिन कोई न कोई पार्टी होती ही रहती है और ये पार्टियां देर रात तक चलती हैं। मगर इंडस्ट्री में ऐसे भी कई सितारे हैं, जो पार्टियों से दूरी बनाकर रखते हैं। इन सितारों का बॉलीवुड की देर-देर तक चलने वाली पार्टियों का हिस्सा बनना पसंद नहीं है। आज इस लेख में हम उन्हीं सितारों के बारे में जानेंगे, जिन्हें पार्टियों से दूर रहना पसंद है...

Trending Videos
Bollywood Stars Away From Parties Akshay Kumar Shraddha Kapoor Aamir Khan John Abraham
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अक्षय ज्यादातर पार्टियों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। खिलाड़ी कुमार हर चीज समय के हिसाब से करते हैं।  बॉलीवुड की पार्टियां देर रात में होती हैं और अभिनेता समय पर सो जाते हैं। इसलिए वह पार्टियों से दूर ही रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बार तो वह पार्टी शुरू होने से पहले जाकर आठ बजे तक घर भी वापस आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Away From Parties Akshay Kumar Shraddha Kapoor Aamir Khan John Abraham
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पार्टियों में न शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री को भी बी-टाउन की पार्टियों में न के बराबर ही स्पॉट किया जाता है। श्रद्धा कपूर पार्टी से दूरी बनाकर रखना पसंद करती हैं। 

लाल रंग के जोड़े में दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी, हैवी ज्वेलरी से करेंगी तौबा!

Bollywood Stars Away From Parties Akshay Kumar Shraddha Kapoor Aamir Khan John Abraham
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट रहे जाने वाले आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आमिर खान को भी पार्टियों में जाना ज्यादा पसंद नहीं है। वह ज्यादातर समय अपने काम और अपनी फिल्मों को देते हैं। ऐसे वह भी बॉलीवुड की पार्टियों से दूर ही रहते हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Away From Parties Akshay Kumar Shraddha Kapoor Aamir Khan John Abraham
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक हैं। जल्द ही वह फिल्म 'वेदा' में नजर आएंगे। जॉन अब्राहम  का नाम भी पार्टियों में न शामिल होने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल है। जॉन को किसी पार्टी में नहीं देखा जाता है। अभिनेता को भी बी टाउन की पार्टियों में शामिल हो पसंद नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed