फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: फिल्म 'डार्लिंग्स' को एक साल हुआ पूरा, आलिया भट्ट ने BTS वीडियो शेयर कर याद की ताजा

Sun, 06 Aug 2023 04:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 06 Aug 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 year of Darlings Alia Bhatt shares priceless BTS video Vijay Varma thanks team for creating crazy story
डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर आलिया ने फिल्म के कुछ अनमोल पुराने पल साझा किए। आलिया भट्ट ने फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

1 year of Darlings Alia Bhatt shares priceless BTS video Vijay Varma thanks team for creating crazy story
डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में शेफाली शाह आलिया भट्ट की मां और विजय वर्मा पति के किरदार में नजर आये थे। फिल्म में दिखाया गया था कि आलिया अपने पति से खुश नहीं होती है और वह उसको सबक सिखाने की ठान लेती है। सोशल मीडिया पर बीटीएस वीडियो साझा करते हुए आलिया ने लिखा, 'डार्लिंग्स का एक साल।'

1 year of Darlings Alia Bhatt shares priceless BTS video Vijay Varma thanks team for creating crazy story
डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने डार्लिंग्स के सेट से जुड़े कैंडिड मोमेंट्स वीडियो में शेयर किए हैं। इस वीडियो में आलिया-विजय अपनी लाइन्स की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का थीम सॉन्ग चल रहा है। वीडियो में शूट खत्म होने के बाद व्रैपअप पार्टी के सेलिब्रेशन की झलक भी दिखती है।

 यह भी पढ़ें:  'मुझे लोगों को हंसाने से ज्यादा रुलाना पसंद है', कार्तिक आर्यन ने आखिर क्यों कही यह बात?

विज्ञापन
विज्ञापन
1 year of Darlings Alia Bhatt shares priceless BTS video Vijay Varma thanks team for creating crazy story
विजय वर्मा (डार्लिंग्स) - फोटो : social media

उधर, विजय वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- डार्लिंग्स को रिलीज हुए एक साल हो गया! मुझे अपनी टीम पर गर्व है जो हमारे समाज और पति-पत्नी के रिश्तों पर ऐसी कहानी लेकर आए हैं। ऑडियंस को भी ढेर सारा प्यार।

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

विज्ञापन
1 year of Darlings Alia Bhatt shares priceless BTS video Vijay Varma thanks team for creating crazy story
डार्लिंग्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कमेंट सेक्शन में फैन्स ने 'डार्लिंग्स' के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'आपका किरदार का चित्रण इतना प्रामाणिक और प्रासंगिक था, जिसने फिल्म को जीवन की जटिलताओं का सच्चा प्रतिबिंब बना दिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फिल्म बहुत अच्छी थी, खासकर सामाजिक संदेश जो उसने दिया।'

 यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन ने छक्का बोलने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब, 'ताली' की ट्रोलिंग पर की खुलकर बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed