{"_id":"5b431fd84f1c1ba64e8b4aff","slug":"10-bollywood-superstars-and-their-hard-struggle-to-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 10 बॉलीवुड एक्टर्स की संघर्ष की कहानी ला देगी आंखों में पानी, आखिरी 4 अब दुनिया में नहीं रहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 10 बॉलीवुड एक्टर्स की संघर्ष की कहानी ला देगी आंखों में पानी, आखिरी 4 अब दुनिया में नहीं रहे
बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जो पारिवारिक एप्रोच होने के चलते फिल्मों में आसानी से काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ हिट हुए तो कुछ फ्लॉप होकर घर बैठ गए हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ बॉलीवुड सितारें एड़ी से चोटी तक का जोर लगाकर फिल्मों में काम पाने में कामयाब साबित हुए हैं। ऐसे में बात करेंगे इन 10 बॉलीवुड स्टार्स की...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
2 of 11
Nawazuddin
किसान परिवार से आने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का आज हर कोई दिवाना है। परिवार बड़ा होने की वजह से जरूरतें भी बड़ी होती चली गईं। लेकिन नवाजुद्दीन ने जीवन में कुछ अलग करने की ही ठानी हुई थी। इसके लिए उन्होंने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए चपरासी और केमिस्ट की दुकान में काम तक किया। लेकिन दिन प्रति दिन घर के डगमगाते आर्थिक माहौल के कारण नवाजुद्दीन ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर रुख किया। यहां से उनकी किस्मत का पहले तारा चमका और उन्हें फिल्म सरफरोश में एक रोल करने का मौका मिला। इसके बाद नवाजुद्दीन ने इस तरह फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार कर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी अलग पहचान बनाई और आज नवाजुद्दीन बॉलीवुड में विलेन के रोल के लिए टॉप पर हैं।
अनिल कपूर
3 of 11
Anil Kapoor
बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर दिखने में आज भी किसी नौजवान एक्टर से कम नहीं हैं। वह चेंबूर से हैं। एक वक्त था जब अनिल कपूर मुंबई में एक्टर राज कपूर के गैराज में अपनी फैमिली के साथ ठहरे थे। फिल्म 'वो सात दिन' में बड़ा ब्रेक मिलने के बाद फिर कभी अनिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोमन ईरानी
4 of 11
Boman Irani
मुंबई के ताज होटल में एक वेटर का काम कर चुके एक्टर बोमन ईरानी आज बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुके हैं। लेकिन होटल में एक थप्पड़ ने उन्हें और बड़ा करने की होड़ में शामिल कर दिया। बोमन एक पारसी हैं और वह अपनी मां की बेकरी में उनका हाथ बटाया करते थे। लेकिन विज्ञापनों में काम मिलने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रास्ता खुद तय किया।
विज्ञापन
अरशद वारसी
5 of 11
Arshad Warsi
बॉलीवुड में कॉमेडी का बड़ा तड़का लगाने वाले एक्टर अरशद वारसी की संघर्ष की कहानी पर तो आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि लोकल बसों में नाखुन पोलिश और लिपस्टिक बेचने वाला यह आम आदमी कैसे बॉलीवुड में पहुंचा होगा अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।