हिंदी सिनेमा में 12 साल बीता चुकीं दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे अहम फिल्म साबित होने जा रही फिल्म छपाक तक उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। तब के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका अब के सुपरस्टार रणवीर सिंह की पत्नी बन चुकी हैं। तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी बताने जा रहीं दीपिका की फिल्म छपाक का ट्रेलर देखने से पहले ये देखना जरूरी है कि वह यहां तक किन दमदार किरदारों को जीते हुए पहुंची हैं और कैसे हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बनी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि छपाक से पहले दीपिका ने किन 10 दमदार किरदारों के बारे में जिन्होंने उन्हें विश्व सिनेमा में पूरे दमखम से स्थापित किया।
कभी 'तारा' तो कभी 'लीला', इन दस किरदारों से दीपिका पादुकोण ने जीता दर्शकों का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: ओम शांति ओम (2007)
किरदार: शांतिप्रिया/सैंडी
साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने दीपिका ने डबल रोल निभाया और पहली ही फिल्म में उन्होंने शांतिप्रिया के रूप में नजाकत और सैंडी के किरदार में जो चुलबुला अंदाज दिखाया उसने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली। इस फिल्म के लिए दीपिका ने फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर फीमेल पुरस्कार के लिए भी नामित हुईं।
फिल्म: लव आज कल (2009)
किरदार: मीरा पंडित
सैफ अली खान के अपोजिट इस फिल्म में दीपिका ने मीरा पंडित का किरदार निभाया। इम्तियाज अली निर्देशित यह एक हास्य-प्रेम ड्रामा फिल्म है जिसमें दीपिका एक मॉर्डन लड़की का किरदार में दिखीं। फिल्म में उन्होंने खुले मिजाज की लड़की का ऐसा बिंदास किरदार निभाया जो काफी समय तक लोगों के बीच चर्चा में रहा। फिल्म में सैफ के साथ अपनी केमिस्ट्री के चलते वह युवा दिलों की धड़कन बन गईं।
फिल्म: कॉकटेल (2012)
किरदार: वेरॉनिका
दीपिका को हिंदी सिनेमा में स्थापित करने में जितना अहम योगदान रणवीर सिंह की फिल्मों का माना जाता है, उससे कम योगदान सैफ अली खान का नहीं है। फिल्म कॉकटेल में सैफ और दीपिका की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई। फिल्म वह वेरॉनिका के रोल में दिखी जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने पर विश्वास करती है। इस किरदार को लेकर दीपिका कई मौकों पर यह बता चुकी हैं कि शुरुआत में वह इस किरदार के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी लेकिन फिर वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलीं और ऐसा किरदार निभाया जो दीपिका के करियर के सबसे बोल्ड और बेबाक किरदारों में शुमार हो गया।
फिल्म: रेस 2 (2013)
किरदार: एलीना मलिक
सैफ अली खान के अब तक के करियर की इस आखिरी हिट फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भाई-बहन के किरदार में दिखे। अब्बास-मस्तान निर्देशित इस फिल्म में उनका ग्लैमरस अवतार तो था ही इसके साथ ही वह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाती तो कभी तूफानी अंदाज में बंदूक चलाती हुई अपने दुश्मनों को मात देती दिखाई दी। वैसे तो इस फिल्म में कई बड़े सितारे मौजूद थे लेकिन सभी की मौजूदगी के बावजूद दीपिका लाइम-लाइट लूटने में कामयाब रहीं।