{"_id":"59e9b24a4f1c1b78548b8183","slug":"10-unknown-and-interesting-facts-about-film-dilwale-dulhania-le-jayenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तौलिये में डांस करने में झिझक रहीं थीं काजोल, डायरेक्टर ने जानबूझकर छोटी करवा दी स्कर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तौलिये में डांस करने में झिझक रहीं थीं काजोल, डायरेक्टर ने जानबूझकर छोटी करवा दी स्कर्ट
Sat, 21 Oct 2017 07:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
DDLJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को रिलीज हुए आज पूरे 22 साल हो गए हैं। गिनीज बुक में दर्ज इस फिल्म को हजार हफ्तों से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन अभी भी यह पर्दे से उतरी नहीं है। भले ही आपने इस फिल्म को कई दफा देखा हो, लेकिन इससे जुड़ी ये 10 दिलचस्प किस्से शायद पहले कभी न सुने होंगे आपने...
2 of 11
DDLJ
1. फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' के दौरान काजोल को तौलिया पहनकर डांस करना था। इस सीन को करने में काजोल काफी झिझक रही थीं। तब डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह सीन को क्लासी तरीके से पेश करेंगे। गाना देखने के बाद काजोल बहुत खुश हुईं और उन्होंने आदित्य चोपड़ा की तारीफ भी की।
3 of 11
DDLJ
2. गाना 'मेरे ख्वाबों में जो आए' के एक हिस्से में काजोल ने जो सफेद स्कर्ट पहनी थी वह जानबूझकर छोटी रखी गई। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा को उसकी लंबाई से इतनी परेशानी थी कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को स्कर्ट काटकर छोटी करनी पड़ी। इस चक्कर में ड्रेस काफी छोटी हो गई। काजोल को उसी में डांस करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
DDLJ
3. फिल्म के गाने 'जरा सा झूम लूं मैं' के एक सीन के लिए काजोल ने स्विम सूट पहना था। लेकिन फिल्म में उनकी दोस्त का किरदार निभा रहीं अनाइता श्रॉफ अदाजानिया को कुछ कमी लग रही थी। उन्होंने सुझाव दिया कि काजोल की आउटफिट में एक लेयरिंग की जरूरत है। तब डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपना दुपट्टा दिया जिसे काजोल अपने कमर पर बांधे नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि अनाइता आज मशहूर फैशन डिजाइनर बन चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 11
करण जौहर
4. फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की मेकिंग के वीडियो की एडिटिंग की जिम्मेदारी उदय चोपड़ा और करण जौहर को दी गई थी। इस काम के लिए दोनों ने कई दिनों तक खुद को एडिटिंग रूम में लॉक करके रखा। दूरदर्शन पर फिल्म की मेकिंग ऑन एयर की गई। 'डीडीएलजे' पहली फिल्म है जिसके मेकिंग को भी प्रसारित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।