फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कट बोलने के बाद भी अमिताभ बच्चन 15 मिनट तक पलंग से नहीं उठे, सेट पर मच गया था हड़कंप

Sun, 06 May 2018 12:43 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
102 not out director umesh shukla share the incident of amitabh bachchan
102 Not Out‬

इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं । 4 मई को उनकी फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है । फिल्म ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी कर लिया है ।

102 not out director umesh shukla share the incident of amitabh bachchan
102 Not Out

फिल्म में अमिताभ बच्चन 102 साल के पिता और ऋषि कपूर उनके 75 साल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं । फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसके डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने सेट के कुछ रोचक किस्से शेयर किए । उन्होंने बिग बी को लेकर एक किस्सा सुनाया ।

102 not out director umesh shukla share the incident of amitabh bachchan
102 Not Out

उन्होंने कहा, 'बिग बी अपने किरदार में बहुत ज्यादा डूब जाते हैं और इसी के चलते कुछ ऐसा हुआ था जिससे सेट पर सभी डर गए थे । एक सीन में बिग बी सोए हुए होते हैं और चिंटू जी को उन्हें बस कुछ सूचना देकर बाहर चले जाना होता है। चिंटू जी आए और डायलॉग बोलकर वे चले गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
102 not out director umesh shukla share the incident of amitabh bachchan
102 Not Out

'मैंने भी कट बोला, मगर बिग बी सोए ही रह गए। 15 मिनट बाद भी वे नहीं उठे तो सब डर गए थे। उनके पास जाकर उठाया तो उन्होंने कहा कि यार नींद आ गई थी सच में। ऐसा इसलिए हुआ कि सेट उन्हें असल में घर जैसा ही लगने लगा था।'

विज्ञापन
102 not out director umesh shukla share the incident of amitabh bachchan
102 not out

उमेश ने बताया, 'किरदार में जाने में दोनों को ज्यादा वक्त नहीं लगता था। हां, मेकअप में जरूर ढाई घंटे लगा करते थे। उस दौरान बिग बी गाने सुनते थे और ऋषि कपूर न्यूज देखा करते थे। बाद में मेकअप उतारने के दौरान बिग बी के चेहरे से इतना पसीना निकलता था कि पूरा चाय का कप भर जाए ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed