{"_id":"5c3c1f5dbdec2273a0324585","slug":"19-years-of-hrithik-roshan-and-ameesa-patel-film-kaho-naa-pyaar-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक के एक डांस ने लोगों को कर दिया था पागल, शाहरुख-सलमान आज तक नहीं तोड़ पाए इस फिल्म का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक के एक डांस ने लोगों को कर दिया था पागल, शाहरुख-सलमान आज तक नहीं तोड़ पाए इस फिल्म का रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कहो न प्यार है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई फिल्म 'कहो न प्यार है' को आज 19 साल हो गए हैं। साल 2000 में रिलीज हुई सारी फिल्में ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर एंट्री के साथ फीकी पड़ गई थीं। इस फिल्म से ऋतिक और अमीषा पटेल दोनों ने डेब्यू किया था। ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 102 अवॉर्ड मिले हों। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। आइए बात करते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में...
2 of 7
kaho naa pyar hai
क्या आज जानते हैं फिल्म पहले शाहरूख खान को ऑफर की गई थी क्योंकि शाहरुख, राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला में काम कर चुके थे लेकिन शाहरूख ने कहा कि उन पर ये रोल सूट नहीं करेगा। हालांकि शाहरुख ने ही राकेश रोशन को सुझाव दिया कि वो ऋतिक को इस फिल्म से लांच करें। ऋतिक के साथ-साथ अमीषा पटेल ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
3 of 7
kaho naa pyar hai
आपको जानकार हैरानी होगी कि अमीषा पटेल से पहले इस फिल्म में करीना कपूर को कास्ट किया गया था। करीना ने फिल्म की शूटिंग करने के बाद इसे छोड़ दिया था। दरअसल करीना की मां बबीता कपूर का राकेश रोशन से कोई मतभेद हो गया था जिसके बाद करीना ने ये फिल्म छोड़ दी। बता दें कि उस समय इस फिल्म ने 102 अवार्ड जीतकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
kaho naa pyar hai
शाहरुख खान और सलमान खान को अपने पूरे बॉलीवुड करियर में इतने अवॉर्ड्स नहीं मिले। जितने ऋतिक की इस फिल्म को मिले थे। इस फिल्म को रिलीज होने के बाद ऋतिक रोशन को करीब 30,000 शादी के प्रपोजल मिले थे। फिल्म रोमांस के नाम पर माइलस्टोन थी।
विज्ञापन
5 of 7
kaho naa pyar hai
क्या आप जानते हैं फिल्म में अपने दाएं हाथ की छठी अंगुली यानी दूसरे अंगूठे को छिपाने के लिए ऋतिक ने पूरी शूटिंग के दौरान हैंड ग्लव्स पहने थे। इसलिए वे फिल्म में लेफ्टी बने रहे यानी पूरे शॉट्स उन्होंने बाएं हाथ से दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।