एक तो '2.0' को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, उस पर इसकी हीरोइन एमी जैक्सन फिल्म में अब अपना रोल देखकर दुखी हैं। सच्चाई यही है कि पूरी फिल्म में रोबोट के रूप में वह रजनीकांत की पिछलग्गू बनी रहीं। उनके करीबियों के हवाले से मीडिया में खबरें हैं कि अपना रोल देखकर एमी को झटका लगा। वह कह रही हैं कि इंडस्ट्री में हीरोइनों को हीरो के बराबर रोल की बातें कोरी बकवास हैं।
'2.0' में अपने रोल से नाराज हैं एमी जैक्सन, रजनीकांत और अक्षय के बारे में दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमी की इस प्रतिक्रिया से रजनी के फैंस नाराज हैं। उनका कहना है कि रजनीकांत के साथ फिल्म में होने से ज्यादा एमी और क्या चाहती थीं। फिल्म में जब दो बड़े स्टार (रजनी-अक्षय) हों तो साफ था कि उनका रोल अधिक नहीं होगा। शूटिंग के दौरान ही चर्चाएं थीं कि उनकी भूमिका गेस्ट अपनीयरेंस जैसी है।
सूत्र बता रहे हैं कि एमी को '2.0' की स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी और निर्देशक शंकर ने उन्हें कहा था कि वह रजनी की हीरोइन होंगी। पूरी फिल्म में उनके साथ रहेंगी। इस पर एमी खुशी-खुशी तैयार हो गई थीं। हिंदी में 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' में किस्मत आजमा चुकीं एमी तमिल फिल्मों की सफल हीरोइन हैं। उन्हें लग रहा था कि तमिल के सुपरस्टार रजनी के साथ पूरी फिल्म में दिखने से लाभ होगा लेकिन उन्हें अब तस्वीर उल्टी दिख रही है।
कई समीक्षकों ने लिखा कि बेहतर होता शंकर रोबेट की हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन को ही दोहरा लेते। एमी को '2.0' में तभी झटका लगा था जब प्रोड्यूसरों ने उन्हें फिल्म प्रमोशन में शामिल नहीं किया। एमी के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि इस हीरोइन ने तय कर लिया है, भविष्य में कभी दो हीरो वाली फिल्म में काम नहीं करेंगी। आपको बता दें, एमी जैक्सन ने तमिल फिल्म 'मद्रासापत्तिनम' से साल 2010 में करियर की शुरुआत की थी, जबकि पहली हिंदी फिल्म 'एक दीवाना था' थी जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी। एमी कई सारी तमिल और हिंदी फिल्में कर चुकी हैं लेकिन बॉलीवुड में एक्टिंग के मामले में खास जगह नहीं बना पाईं।
'2.0' फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़े बेहद अच्छे है। रजनीकांत के फैंस ने दक्षिण भारत में उनकी फिल्म को धमाकेदार शुरुआत दी ही, तो वहीं डब फिल्म के लिहाज से भी उत्तर भारत में फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। पहले दिन के कलेक्शन के मामले में '2.0', 'बाहुबली' को पीछे छोड़ने में नाकाम रही इसके बावजूद इसने कई फिल्मों को मात दी है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज 5 दिन हुए हैं और वर्ल्डवाइड अब तक 400 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
#2Point0 4 Days WW BO: (Opening Weekend)
Gross:#India - ₹ 298 Crs
Overseas - ₹ 105 Crs
Total - ₹ 403 Crs