3 नवंबर को अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज से पहले दर्शकों को इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार था। सुबह से ही ट्विटर पर #2point0trailerday ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे देखने वालों की संख्या 9,430,015 पहुंच गई है। अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर देखने के बाद आप यही कहेंगे विलेन के किरदार में अक्षय जंच रहे हैं।
फैंस को पसंद नहीं आया अक्षय और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर, बोले- 'फिल्म है या वीडियो गेम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस निराश भी हैं। '2.0' अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है। जिसमें अक्षय विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं रजनीकांत इस फिल्म में हीरो का रोल निभा रहे है। फिल्म के गाने ए आर रहमान ने कम्पोज किए हैं। आइए देखते हैं फिल्म के ट्रेलर पर किस तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं।
Akki sir...Being truth..i didn't like the trailer coz it wasn't as expected.Vfx CGI whatever is used but seems like video game....Keeping this out, i know you will not make us sad when we watch movie...☺☺High hope from 2.0
— Abhishek Timalsina (@AbhishekTimal10) November 3, 2018
CGI is so bad in all of big movies coming soon #2Point0Trailer #ThugsOfHindostan #ZeroTrailer
— Chandrasekhar raju (@619chandru) November 3, 2018
Kinda cool to see #AkshayKumar play the super-villain with aplomb. And Rajni sir is a fabulous 2 point w0! FDFS for me! #2pointO 👍👍 https://t.co/edNuVPjJVF
— Yuvraj Singh Chauhan🇮🇳 (@YuvrajS2144) November 3, 2018
#2Point0Trailer is so so so bad that the original trailer itself seems to be #FanMade. It's gonna be Hilarious. #MemeFest #Lol
— Jdip S. (@JdSubhashis) November 3, 2018
बता दें 2.0 साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है। 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। यह ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी में जारी किया गया। इसका टीजर 13 सितम्बर को जारी किया गया था। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।