फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 हीरोइनों ने जिस फिल्म को किया था रिजेक्ट, उस मूवी ने करिश्मा कपूर को बना दिया सुपरस्टार

Tue, 31 Oct 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
20 years of dil to pagal hai this film make karishma kapoor superstar
करिश्मा कपूर

रोमांटिक किंग यश चोपड़ा ने आज से 20 साल पहले एक सुपर-डुपर हिट फिल्म दी थी। इस फिल्म का नाम था 'दिल तो पागल है'। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। वहीं अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। डांस, म्यूजिक और रोमांस से लबरेज इस फिल्म ने दर्शकों को फिर से प्यार करना सिखा दिया था। आइए जानते हैं इस‌ फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर आप भी हैरान होंगे।

20 years of dil to pagal hai this film make karishma kapoor superstar
करिश्मा कपूर

इस फिल्म में करिश्मा कपूर सेकंड लीड थीं। फिल्म में बेहतरीन काम के लिए करिश्मा को पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा से पहले यश चोपड़ा ने इस रोल के लिए पांच एक्ट्रेस को ऑफर किया था। इसमें पहली जूही चावला दूसरी मनीषा कोईराला तीसरी उर्मिला मतोंडकर चौथी रवीना टंडन और आखिर में काजोल ने भी ये रोल रिजेक्ट कर दिया था। आखिरकार ये रोल करिश्मा को मिला।

पढ़ें- एक्ट्रेस ने करवाया ऐसा फोटोशूट, लोगों ने कह डाला- 'पोर्न स्टार'

20 years of dil to pagal hai this film make karishma kapoor superstar
माधुरी दीक्षित

ऐसा ही कुछ माधुरी दीक्षित के रोल के साथ भी हुआ था। इस रोल के लिए यश चोपड़ा ने श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उस समय श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी हुई थी। इसके चलते श्रीदेवी के बजाय ये रोल माधुरी दीक्षित को मिला।

पढ़ें- पार्टी में सिर्फ 300 रुपए का टॉप पहनकर पहुंची दीपिका, एक फिल्म के लेती हैं 12 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
20 years of dil to pagal hai this film make karishma kapoor superstar
करिश्मा कपूर

ये पहली और आखिरी फिल्म ‌थी जिसमें शाहरुख खान और करिश्मा कपूर ने साथ काम किया था। इसके बाद दोनों फिल्म 'शक्ति द पॉवर' में एक साथ नजर आए थे। लेकिन फिल्म में शाहरुख का कैमियो रोल था।

पढ़ें- तुषार कपूर ने पहली बार खोला राज, क्यों बनने को मजबूर हुए कुंवारे बाप

विज्ञापन
20 years of dil to pagal hai this film make karishma kapoor superstar
माधुरी दीक्षित

ये फिल्म माधुरी दीक्षित के लिए बड़ी हिट साबित हुई थी। इससे पहले दो साल से माधुरी हिट फिल्म का इंतजार कर रही थीं। इसके अलावा अक्षय कुमार और माधुरी की ये पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने साथ काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed