फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaal: 'काल' के 20 साल पूरे, फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर दर्शक रह गए थे हैरान

Tue, 29 Apr 2025 10:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

20 Years of Kaal: दो दशक पहले आज ही के दिन काल रिलीज हुई थी। यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, एशा देओल, लारा दत्ता और अजय देवगन जैसे सितारे नजर आए थे।

विज्ञापन
20 Years of Kaal Dharma Productions Shares Special Post on Social Media
काल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘काल’ ने 29 अप्रैल 2025 को अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया और फैंस के साथ इस फिल्म की यादें ताजा कीं। 

Irrfan Khan: ‘रूह में बसते हैं इरफान’, पान सिंह तोमर और पीकू के को-एक्टर्स की जुबानी जानिये कैसे थे ‘साहबजादे’

 

20 Years of Kaal Dharma Productions Shares Special Post on Social Media
काल - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मा प्रोडक्शंस ने साझा की खास पोस्ट

इंस्टाग्राम पर धर्मा प्रोडक्शंस ने लिखा, “दो दशक बीत गए और हम आज भी क्लाइमेक्स के उस रहस्य से हैरान हैं। ‘काल’ के 20 साल पूरे।” यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी, शानदार स्टारकास्ट और शाहरुख खान के धमाकेदार आइटम सॉन्ग के लिए आज भी फैंस के दिलों में बसी है।

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


20 Years of Kaal Dharma Productions Shares Special Post on Social Media
काल - फोटो : इंस्टाग्राम
रहस्य से भरपूर थी ‘काल’ की कहानी

साल 2005 में रिलीज हुई ‘काल’ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर थी, जिसने दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने में कामयाब रही थी। फिल्म की कहानी एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जंगल में फंस जाता है। वहां उन्हें अलौकिक शक्तियों और रहस्यमयी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। फिल्म का क्लाइमेक्स इतना चौंकाने वाला था कि आज भी लोग इसके बारे में बात करते हैं। निर्देशक सोहम शाह ने इस फिल्म को एक अलग अंदाज में पेश किया जो उस समय की बॉलीवुड फिल्मों से काफी हटकर थी। 
Ajay Devgn: हिंदी फिल्म निर्देशकों की नजर में अजय देवगन, क्याें मानते हैं एक सिक्योर एक्टर?

विज्ञापन
विज्ञापन
20 Years of Kaal Dharma Productions Shares Special Post on Social Media
काल - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में ये सितारे आए थे नजर

‘काल’ की स्टारकास्ट ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया था। इसमें अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, ईशा देओल, और लारा दत्ता जैसे सितारे नजर आए थे। अजय देवगन ने अपनी गंभीर एक्टिंग से कहानी में जान डाली, तो विवेक और जॉन ने अपने दमदार किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींचा था। ईशा देओल और लारा दत्ता ने भी अपने अभिनय से फिल्म को नया रंग दिया था।

विज्ञापन
20 Years of Kaal Dharma Productions Shares Special Post on Social Media
काल - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान के आइटम डांस ने बटोरी थीं सुर्खियां

‘काल’ में शाहरुख खान का आइटम सॉन्ग में नजर आए थे। यह गाना न सिर्फ फिल्म का हाईलाइट था, बल्कि उस समय चार्टबस्टर भी रहा था। शाहरुख के साथ इस गाने में मलाइका अरोड़ा भी नजर आई थीं।  ‘काल’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित न हुई हो, लेकिन इसने अपनी अनोखी कहानी की वजह से यह लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed