सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने करवाई रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज और घर पर जुआ खेलते पकड़ा गया साउथ इंडियन अभिनेता, 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 28 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
28 July Tuesday Top Bollywood Entertainment News Sushant Rhea Kangana Kumkum Shaam Shehnaz Mahi Anupam Amitabh
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें - फोटो : Social Media

मनोरंजन जगत में हर रोज कुछ ना कुछ होता ही रहता है। लेकिन सारा दिन इन खबरों पर नजर बनाकर रखना मुश्किल है। ऐसे में हम आपको इस पैकेज में दिखाते हैं दिन की 10 बड़ी खबरें। जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। जैसे सुशांत सिंह राजपूत केस में अब आने वाला है नया मोड़, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर। अभिनेत्री कुमकुम का 86 वर्ष की उम्र में निधन। घर पर जुआ खेलते साउथ इंडियन अभिनेता पकड़ाया।

Trending Videos
28 July Tuesday Top Bollywood Entertainment News Sushant Rhea Kangana Kumkum Shaam Shehnaz Mahi Anupam Amitabh
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है। इस बीच अब तक मामले को लेकर उनके परिवार की तरफ से कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिन सुशांत के परिवार ने अब इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।



सुशांत सिंह राजपूत मामले में आगे आया परिवार, पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
28 July Tuesday Top Bollywood Entertainment News Sushant Rhea Kangana Kumkum Shaam Shehnaz Mahi Anupam Amitabh
शमशुद्दीन इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार शमशुद्दीन इब्राहिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शमशुद्दीन इब्राहिम पर आरोप है कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर जुआ खेल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने उनके अलावा 11 अन्य लोगों की भी गिरफ्तार किया है। 

घर पर जुआ खेलते पकड़ा गया ये साउथ इंडियन स्टार, अभिनेता सहित 12 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

28 July Tuesday Top Bollywood Entertainment News Sushant Rhea Kangana Kumkum Shaam Shehnaz Mahi Anupam Amitabh
कुमकुम - फोटो : Social Media

2020 सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है। इस साल कई दिग्गज हस्तियां एक के बाद एक काल के गाल में समाती चली जा रही हैं। इस बीच अब मंगलवार (28-07-2020) को बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कुमकुम ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। जिसके बाद उन्हें मंगलवार दोपहर बाद मुंबई में भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

86 वर्ष की उम्र में कुमकुम ने ली अंतिम सांस, रहमताबाद कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
28 July Tuesday Top Bollywood Entertainment News Sushant Rhea Kangana Kumkum Shaam Shehnaz Mahi Anupam Amitabh
अनुपम श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम को मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 62 वर्षीय अभिनेता की हालत नाजुक बनी हुई है। किडनी में संक्रमण के बढ़ जाने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Anupam Shyam Admit: 'प्रतिज्ञा' फेम अभिनेता अनुपम श्याम आईसीयू में भर्ती, आमिर खान और सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed