फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khal Nayak: ईला अरुण की मां ने नहीं दी थी 'चोली के पीछे' गाने की मंजूरी, बेटी से कही थी यह बात

Sun, 06 Aug 2023 11:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Aug 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
30 years of Khal Nayak: Ila Arun mother did not approve Choli Ke Peeche song initially due to this reason
ईला अरुण-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' की रिलीज को आज 30 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक काफी हिट रहा। खासतौर से 'चोली के पीछे' सॉन्ग हर जगह छा गया। मगर, इस गाने को लेकर खूब कंट्रोवर्सी भी हुई थी। बता दें कि 'चोली के पीछे' सॉन्ग को अल्का याग्निक और ईला अरुण ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया। हालांकि, शुरुआत में ईला अरुण की मां ने उन्हें यह गाना गाने की इजाजत नहीं दी थी। 

30 years of Khal Nayak: Ila Arun mother did not approve Choli Ke Peeche song initially due to this reason
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

खलनायक के 'चोली के पीछे' सॉन्ग ने ईला अरुण को सिंगर के रूप में इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई। हालांकि, हाल ही ईला अरुण ने कहा कि गाने के कंपोजर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और गीतकार आनंद बख्शी को लगा था कि वह इस गाने के लिए तैयार नहीं होंगी। ईला के मुताबिक, 'उन्होंने सोचा था कि मैं इस गाने के लिरिक्स की वजह से इसे रिजेक्ट कर दूंगी'।

30 years of Khal Nayak: Ila Arun mother did not approve Choli Ke Peeche song initially due to this reason
माधुरी दीक्षित-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

ईला अरुण ने आगे कहा, 'लेकिन, मैं थिएटर से जुड़ी हुई थी और फोल्क म्यूजिक से परिचित थी। यह गाना भी कुछ इसी अंदाज का था, जिसमें मासूमियत और शरारत दोनों चीजें थीं।' ईला अरुण का मानना है कि यह गाना आज भी लोगों की यादों में सिर्फ इसलिए बसा है, क्योंकि इसे शानदार तरीके से कंपोज किया गया। ईला का कहना है,  'इस गाने का आर्केस्ट्रा, लिरिक्स और चित्रांकन इतना सुंदर था कि यह कालजयी हो गया'।
Bollywood: अपने ही दोस्त पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड सितारे, आज एक-दूजे के हमसफर बनकर निभा रहे हैं साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
30 years of Khal Nayak: Ila Arun mother did not approve Choli Ke Peeche song initially due to this reason
ईला अरुण - फोटो : सोशल मीडिया

ईला अरुण ने यह भी कहा कि इतनी लोकप्रियता के बावजूद इस गाने को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। ईला ने याद करते हुए कहा, 'मैं जब भी किसी शो मैं जाती, मुझसे कहा जाता आप वो वाला गाना नहीं का सकते। मैं भी मजाक मैं पूछती, 'कौन सा गाना?', जबकि मुझे अच्छे से पता होता कि ये 'चोली के पीछे' गाने की बात की जा रही है'।
Bipasha Basu: बेटी देवी को लेकर बिपाशा का छलका दर्द, बोलीं- दिल में थे दो छेद सर्जरी के लिए करण नहीं थे राजी

विज्ञापन
30 years of Khal Nayak: Ila Arun mother did not approve Choli Ke Peeche song initially due to this reason
ईला अरुण - फोटो : सोशल मीडिया

ईला अरुण ने बताया कि उनकी मां ने भी शुरुआत में इस गाने को मंजूरी नहीं दी थी। मां ने कहा था, 'यह क्या गाना गाया है, अपना स्टार इतना मत गिराओ कि कुछ भी गाना गा दो।' हालांकि, बाद में उन्हें अहसास हुआ कि यह अच्छा गाना है और उन्होंने फिर मेरी खूब तारीफ की, लेकिन शुरुआत में उन्हें मेरा यह गाना गाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था'। बता दें कि इस गाने को माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'चोली के पीछे' गाने को लेकर खूब विवाद हुए थे, यहां तक कि दूरदर्शन पर यह गाना बैन कर दिया गया था। हालांकि, विवादों से परे इस गाने ने फैंस के बीच खास जगह बनाई और आज भी यह खूब चाव से सुना जाता है।
Saira Banu: ‘मुगल-ए-आजम’ ने किया 63 वर्ष का सफर पूरा, सायरा बानो ने शेयर की दिलीप कुमार से जुड़ी यादें..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed