फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 30 साल: पार्टी में गौरी को हैंडसम लड़के के साथ देख टूट गया था शाहरुख का दिल, फिर यूं बनीं मिसेज खान

Mon, 25 Oct 2021 09:35 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 25 Oct 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
30 years of marriage: Shahrukh's heart was broken after seeing Gauri with a handsome boy at the party, know the interesting facts oh shahrukh khan lovestory
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और गौरी खान आज अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान आर्थर रोड जेल में दो हफ्तों से ज्यादा वक्त से बंद हैं। लगातार कोशिशों की बावजूद शाहरुख के बेटे आर्यन को बेल नहीं मिल पा रही है। वो एक सामान्य कैदी की तरह जेल में जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन इस कठिन दौर के बीच शाहरुख और गौरी की शादी की सालगिरह को आज 30 साल पूरे हो गए हैं। 25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी। शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी से जुड़े किस्से काफी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में किंग खान और रोमांटिक स्टार की छवि वाले शाहरुख ने गौरी को शादी के लिए कैसे प्रपोज किया था? नहीं तो जानिए कि 30 साल पहले कैसे शाहरुख ने गौरी से कही अपनी दिल की बात?

30 years of marriage: Shahrukh's heart was broken after seeing Gauri with a handsome boy at the party, know the interesting facts oh shahrukh khan lovestory
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

पार्टी में हुई थी मुलाकात
शाहरुख और गौरी की मुलाकात के पीछे भी एक कहानी है। साल 1984 में दिल्ली में एक पार्टी में 18 साल के शाहरुख ने पहली बार गौरी को देखा था। गौरी किसी दूसरे लड़के के साथ डांस कर रही थीं। शर्मिले शाहरुख की हिम्मत नहीं हुई कि वो गौरी को डांस के लिए बोल सकें। लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत करके गौरी से बात करने की कोशिश की लेकिन गौरी ने ये कहकर उनसे किनारा कर लिया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं।

30 years of marriage: Shahrukh's heart was broken after seeing Gauri with a handsome boy at the party, know the interesting facts oh shahrukh khan lovestory
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

गाड़ी से उतरते वक्त किया प्रपोज
बाद में शाहरुख और गौरी के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी था। शाहरुख मन ही मन गौरी को पसंद करने लगे थे लेकिन अभी तक उन्होंने अपने दिल की बात गौरी को नहीं बताई थी। मुश्ताक शेख की लिखी शाहरुख खान की बायोग्राफी 'शाहरुख केन: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ शाहरुख खान' के मुताबिक किंग खान ने एक दिन गौरी को घर छोड़ा था। जब वो गाड़ी से नीचे उतर रही थीं तो शाहरुख ने उनसे कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा. लेकिन शाहरुख गौरी का जवाब सुने बगैर ही वहां से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 years of marriage: Shahrukh's heart was broken after seeing Gauri with a handsome boy at the party, know the interesting facts oh shahrukh khan lovestory
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

दो बार हुई थी शादी
गौरी और शाहरुख की शादी में धर्म आड़े आया था। दोनों के परिवार वाले अलग धर्म होने के कारण मानने को तैयार नहीं थे। घरवालों को मनाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आखिरकार दोनों अपने परिवार वालों को मनाने में तो कामयाब रहे लेकिन उन्हें एक नहीं बल्कि दो दो बार शादी करनी पड़ी। गौरी और शाहरुख ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति रिवाज से शादी की थी। निकाह के दौरान गौरी का नाम आयशा रखा गया था।

विज्ञापन
30 years of marriage: Shahrukh's heart was broken after seeing Gauri with a handsome boy at the party, know the interesting facts oh shahrukh khan lovestory
शाहरुख खान और गौरी - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की उम्र में पांच साल का अंतर
गौरी एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता आर्मी में कर्नल थे। उनका नाम रमेश चंद्र छिब्बर था। गौरी का जन्म साल 1970 में हुआ था। जबकि शाहरुख की उम्र की बात करें तो वो गौरी से पांच साल बड़े थे। शाहरुख खान का जन्म साल 1965 में हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed