{"_id":"61eaaba194074167fd11f094","slug":"37-year-old-actress-hamsa-nandini-is-battling-breast-cancer-pictures-of-her-bald-look-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hamsa Nandini: कैंसर से जूझ रही 37 वर्षीय अभिनेत्री हमसा नंदिनी, बाल्ड लुक में वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hamsa Nandini: कैंसर से जूझ रही 37 वर्षीय अभिनेत्री हमसा नंदिनी, बाल्ड लुक में वायरल हुईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:18 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हमसा नंदिनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 37 वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हमसा नंदिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हमसा नंदिनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 37 वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि कैंसर से जारी अपनी लड़ाई के बावजूद हमसा अपनी बीमारी को काफी सकारात्मकता के साथ स्वीकार कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की इसी सकारात्मकता की कुछ झलक देखने को मिली। दरअसल अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि हमसा इस गंभीर बीमारी में भी पूरे जोश और जुनून के साथ इसका सामना कर रही हैं।
हमसा नंदिनी इन दिनों अपने कीमोथेरेपी सेशन रही हैं। इलाज की वजह से उन्हें बाल्ड होना पड़ा है। इसी क्रम में हा ही में अभिनेत्री के इस बाल्ड लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की गई है। हमसा की इन फोटोज में एक्ट्रेस ने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भारतीय परिधान को पहन फोटोशूट कराया है। अपने इस नए लुक में भी अभिनेत्री फैंस का दिल जीत रही हैं।
2 of 5
हमसा नंदिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पारंपरिक परिधान में हमसा काफी गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। बालों के बिना भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। अपने इस बाल्ड लुक में भी हमसा काफी स्टाइलिश और स्टनिंग दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने फोटो में पेस्टल रंग का सूट पहन रखा है। अभिनेत्री इससे पहले ही फैंस के साथ अपने बाल्ड लुक की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की जिंदादिली देख फैंस भी उनके जल्द सही होने की कामना करते हैं।
3 of 5
हमसा नंदिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री की इन खूबसूरत तस्वीरों को सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, तुम शानदार लग रही हो। यह तस्वीर ताकत और खूबसूरती को दर्शाती है। कैंसर से तुम्हारी लड़ाई इस सफर का बस एक हिस्सा है। मुझे यकीन है तुम इसे जीतकर और भी खूबसूरत देॉिखोगी। हम सब तुम्हारे साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हमसा नंदिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले अभिनेत्री ने भी फैंस को कैंसर की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, कोई फर्क नहीं पड़ता जिंदगी मेरे रास्ते में कितनी भी मुश्किलें पैदा करें। कोई फर्क नहीं पड़ता यह कितनी भी अनफेयर लगे। मैं पीड़ित नहीं बनूंगी। नकारात्मकता और निराशा को खुद पर हावी नहीं होने दूंगी। मैं हार नहीं मानूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
हमसा नंदिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि हमसा नंदिनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हमसा तेलुगू सिनेमा में काम करती हैं। उन्होंने तेलुगू पीरियड ड्रामा रूद्रमादेवी में वॉरियर प्रिंसेस मंदाकिनी का करिदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू फिल्मों के कई सारे आइटम नंबर्स में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।