फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

48वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से, अमिताभ, शाहरुख और सलमान समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Mon, 20 Nov 2017 10:47 AM IST
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Updated Mon, 20 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
48th International Film Festival start today in Panjim

48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) का आगाज आज (20 नवंबर) से पणजी में फिल्मी सितारों और मशहूर हस्तियों के बीच होगा। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान भाग लेंगे जबकि सलमान खान समापन समारोह के दौरान रहेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान फिल्म स्टार कैटरीना कैफ और शाहिद कपूर भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर भी मौजूद रहेंगे। 

48th International Film Festival start today in Panjim

48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन फिल्म महोत्सव के निदेशक और गोवा सरकार की मनोरंजन समिति संयुक्त रूप से कर रहे हैं। पणजी के निकट डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आज कार्यक्रम का आगाज होगा। महोत्सव में इस बार भारतीय फिल्मों के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भारतीय फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर और कनाडा के डायरेक्टर एटम इगोयन को लाइफटाइम एचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

48th International Film Festival start today in Panjim

आयोजकों के अनुसार महोत्सव में इस वर्ष 82 देशों की 195 फिल्में प्रदर्शित की जाएगी। इनमें दस वर्ल्ड प्रीमियर, दस एशियाई और 64 भारतीय फिल्मों के प्रीमियर शामिल है। ईरानी फिल्म निर्माता माजिद की नई फिल्म बियोंड द क्लाउडस का प्रदर्शन भी आईएफएफआई मे 2017 किया जाएगा। 28 नवंबर को पाब्लो सेसर द्वारा निर्देशित फिल्म थिकिंग ऑफ हिम के प्रीमियर के साथ महोत्सव का समापन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
48th International Film Festival start today in Panjim

महोत्सव में अभिनेत्री श्रीदेवी  21 नवंबर को इंडियन फिल्म पैनोरमा विभाग का उद्घाटन करेंगी। इसी दिन भव्य रेड कार्पेट ओपनिंग में कनाडा के अभिनेता और मशहूर हस्तियां भाग लेगी। महोत्सव के इस हिस्से को कनाडा सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 15 बेहतरीन फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा जिसके लिए एक करोड़ रुपये की इनामी राशि रखी गई है। फिल्म निर्माता और कवि मुजफ्फर अली के निर्देशन में इंटरनेशनल ज्यूरी का गठन किया गया है। ज्यूरी के दूसरे सदस्यों में आस्ट्रेलिया से निर्देशक मैक्सिन विलिएमसन, इजरायल से एक्टर डायरेक्टर तजही ग्राड शामिल है। महोत्सव में इस बार बड़ी संख्या में महिला फिल्म निर्माताओं की फिल्मों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
48th International Film Festival start today in Panjim

गोल्डन पिकोक की दौड़ में तीन भारतीय फिल्में
48वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव में गोल्डल पिकाक की दौड़ में तीन भारतीय फिल्में शामिल होंगी। इस श्रेणी के लिए दुनिया भर से बेहतरीन 15 फिल्मों को शामिल किया गया है। इसमें भारत की और से मराठी फिल्म काच्चा लिंबू, मलयालम भाषा की फिल्म टेक ऑफ और असमी फिलम विलेज रॉक स्टार है। काच्चा लिंबू एक युगल की कहानी पर आधारित है जो अपने 15 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार बेटे द्वारा यौन इच्छाएं शुरू करने पर चुनौती का सामना करते है। टेक ऑफ एक ड्रामा फिल्म है जो कि साल 2014 में इराक के तिकरित शहर में भारतीय नर्स की कहानी को दिखाती है। वहीं विलेज रॉक स्टार एक गांव की लड़की की कहानी है जो अपना खुद का रॉक बैंड शुरू करना चाहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed