{"_id":"5cc06ef4bdec22146d7096d2","slug":"5-big-reasons-of-flop-of-big-budget-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए फ्लॉप हो रहीं बड़े बजट की फिल्में, ये रहे 5 मुख्य कारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो इसलिए फ्लॉप हो रहीं बड़े बजट की फिल्में, ये रहे 5 मुख्य कारण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिर रही हैं। इसके विपरीत कम पैसों में तैयार की गई फिल्में आज के दर्शकों को लुभा रही हैं। बड़ी-बड़ी फिल्में फ्लॉप होने से सुपरस्टार्स का स्टारडम खतरे में आ गया है। बीते वर्ष शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की बड़े बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा था। आखिर क्यों फ्लॉप हो रही हैं इन सुपरस्टार्स की फिल्में आइए जानते हैं..
2 of 6
race-3
पहले कारण में बता दें कि बड़े बजट की फिल्मों में निर्माता सुपरस्टार्स पर ही दांव लगाते हैं, अगर फिल्म मल्टीस्टारर है तो सभी का स्क्रीन टाइम बेहद सूझ-बूझ से तय किया जाना होता है। क्योंकि इन स्टार्स की वजह से छोटे किरदार और उनके रोल की अहमियत छिप जाती है। ऐसे में फिल्म लीड स्टार्स पर केंद्रित होने के चलते कहानी दम तोड़ देती है।
3 of 6
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
बीती कुछ फिल्मों में से एक दो ऐसी भी रही हैं जिनमें सुपरस्टार्स को ओवर-एक्टिंग करते देखा गया। ये सरासर कहानी की मांग पर नहीं होती है और अभिनेता के स्टारडम के आगे निर्देशक को झुकना पड़ता है। स्टार्स की अपनी-अपनी चलाना भी फिल्म के फ्लॉप होने में बड़ा कारण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : social media
कहानी में नयापन दर्शकों की पहली मांग होती है। ऐसे में जब उनके सामने कॉपी किए सीन दोहराए जाते हैं तो दर्शकों के लिए इसे स्वीकारना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि बड़े बजट की फिल्मों में पोस्टर भी कॉपी किए होते हैं इसमें डायलॉग से लेकर एक्शन सीन तक चुराए हुए होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Thugs Of Hindostan
- फोटो : twitter
फिल्म जितने बड़े बजट की होती है उसमें उतनी ही बारिकी से काम करने की कोशिश होती है, लेकिन अक्सर बड़े बजट की फिल्मों के निर्देशक फिल्म के दृश्यों की बारीकियों पर ध्यान देना भूल जाते हैं, जो कमजोर निर्देशन की निशानी मानी जाती है। इस बात का उदाहरण फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अंग्रेज किरदारों द्वारा हिंदी मे बोले गए डायलॉग थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।