सब्सक्राइब करें

शूटिंग पर घायल हुए थे ये 5 बॉलीवुड स्टार, एक के हाल ही में लगे 13 टांके

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 21 Apr 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
5 bollywood actors who resumed acting being injured at shooting
बॉलीवुड - फोटो : social media

बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही स्टार्स के शूट पर फाइटिंग सीन, स्टंट और एक्शन करने के चलते घायल होने का सिलसिला आज भी जारी है। पुराने एक्टर्स की बात करे तो इसमें अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले जहन में आता है जब वह फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक फाइटिंग सीन में घायल हो गए थे..ऐसे में नये दौर में बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड स्टार्स की जो शूटिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार हुए...

5 bollywood actors who resumed acting being injured at shooting
बॉलीवुड - फोटो : file

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'किंग खान' शाहरुख खान की। साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में उन्हें गेस्ट रोल में देखा गया था। लेकिन एक सीन के दौरान उन्हें कंधे में गहरी चोट लगी और आज भी उनके कंधे का दर्द उन्हें परेशान करता है।

5 bollywood actors who resumed acting being injured at shooting
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

इस कड़ी में 'दबंग खान' सलमान खान भी नाम आता है। बात कर रहे हैं फिल्म 'वॉन्टेड' की जिसमें एक स्टंट सीन के दौरान सलमान खान घायल हो गये थे। लेकिन उनके ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग को दोबारा शुरू किया गया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 bollywood actors who resumed acting being injured at shooting
hrithik roshan and priyanka

बॉलीवुड के 'सुपरहीरो' ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री में मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में उन्हें कई खतरनाक स्टंट सीन करने पड़े जिसके दौरान उन्हें काफी चोटें आई थीं। 

विज्ञापन
5 bollywood actors who resumed acting being injured at shooting
Rowdy Rathore

वहीं, साल 2012 में आई हिट फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार को एक खतरनाक सीन करने का अंजाम भुगतना पड़ा था। इस सीन में उनके कंधे में गहरी चोट आई जिसके चलते खिलाड़ी कुमार को शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म को एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed