सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे मना रही हैं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, बस एक ब्याही है देश से बाहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 11 Feb 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
5 bollywood actress who celebrating their first valentine day after marriage
bollywood

बीता वर्ष 2018 फिल्म जगत के लिए शादीमय रहा और बॉलीवुड स्टार्स की शादी का दौर तेजी से चल पड़ा। शादियों का बढ़ता क्रेज ऐसा रहा था कि एक बाद एक स्टार्स अपनी शादी को लेकर खुलासा कर रहे थे। बता दें कि साल 2018 में हुई इन शादियों को अभी एक साल भी नहीं हुआ है और यह सभी अभिनेत्री पति संग अपनी पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं। तो आइए बात करते हैं इन 5 अभिनेत्रियों की...

Trending Videos
5 bollywood actress who celebrating their first valentine day after marriage
sonam kapoor and anand ahuja

सोनम कपूर
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की। बता दें कि बीते वर्ष (2018) मई में अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा संग सात फेरे लिए थे। शादी में बॉलीवुड से बड़े-बड़े सितारों ने दस्तक दी थी। गौरतलब है कि सोनम शादी के बाद पति आनंद संग अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 bollywood actress who celebrating their first valentine day after marriage
neha dhupia ki shaadi

नेहा धूपिया
साल 2018 में शादी करने वालीं अभिनेत्रियों में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। नेहा ने ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता अंगद बेदी संग 2018 में शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी मेहर भी हुई है। अंगद और नेहा ने काफी लंबे समय तक एक-दूजे को डेट किया था। बता दें कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। शादी के बाद ये कपल अपना वैलेंटाइन बेटी संग मना रहे हैं। 

5 bollywood actress who celebrating their first valentine day after marriage
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका
अब बात करेंगे बॉलीवुड की 'पद्मावती' यानी दीपिका पादुकोण की। दीपिका ने अपने को-स्टार और अभिनेता रणवीर सिंह संग बीते वर्ष (2018) नवंबर में सात फेरे ले लिए। दोनों ने इटली जाकर शादी की थी। वहीं, वतन वापस आकर कई ग्रैंड रिसेप्शन भी दिए। बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद दोनों का यह पहला वैलेंटाइन डे हैं।

विज्ञापन
5 bollywood actress who celebrating their first valentine day after marriage
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने भी साल 2018 में शादी कर अपने फैन्स को खुश कर डाला। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर और ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से दिसंबर 2018 में बहुत ही आलीशान तरीके से शादी की थी। प्रियंका शादी के बाद ससुराल मायके (अमेरिका) में ही रह रही हैं और वहां से निक संग अपने कई फोटो शेयर कर चुकी हैं। बता दें कि शादी के बाद प्रियंका और निक अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed