{"_id":"5bed6625bdec2269c10f9eba","slug":"5-controversies-will-come-up-in-sania-mirza-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
Thu, 15 Nov 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Thu, 15 Nov 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सानिया मिर्जा की जिंदगी में कई बड़े उतार चढ़ाव आए, लंबे समय से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बायोपिक चर्चा में है। सानिया मिर्जा को निजी जिंदगी में काफी विवादों से गुजरना पड़ा। खबर है कि सानिया की बायोपिक उनकी जिंदगी में टेनिस की उपलब्धियों पर कम और विवादों पर ज्यादा केंद्रित होगी। आज हम आपको सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े उन विवादों से रूबरू कराएंगे। जिन्होंने सानिया को झंझौड़ा तो सही लेकिन वह उनके हौसलों को तोड़ नहीं पाए।
2 of 6
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
फतवा...ये शब्द सानिया की जिंदगी का वह पड़ाव साबित हुआ जिसने सानिया को और ज्यादा मजबूत कर दिया। सानिया छोटी स्कर्ट पहनकर टेनिस खेलती थीं। वह एक मुस्लिम परिवार से थी। मुस्लिम समाज के कुछ ठेकेदारों को यह बिल्कुल नागवार था कि वह छोटे कपड़ो को पहनकर टेनिस खेलें, जिस पर धर्म के कुछ ठेकेदारों ने सानिया के खिलाफ फतवा जारी कर दिया, लेकिन सानिया के हौंसले जरा भी नहीं डगमगाए। उन्होंने देश के लिए खेलते हुए ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया।
3 of 6
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
शोएब मलिक से शादी: सानिया मिर्जा ने अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा से सगाई तोड़ दी थी, यह समय भी उनके लिए कुछ आसान नहीं था। इस दौरान सानिया और पड़ोसी मुल्क के क्रिकेटर शोएब के बीच प्यार पनपने लगा था। सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़ा दूसरा वाकया शोएब मलिक से शादी करने का फैसला रहा। भारत के साथ पाकिस्तान ने भी दोनों के फैसले पर जमकर सवाल उठाए, फैसले का विरोध हुआ। यहां तक की सानिया को देश के लिए न खेले देने जाने की बाते भी सामने आने लगी, लेकिन सानिया अपने फैसले पर अड़ी रही...और दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
टेनिस की दुनिया में सानिया मिर्जा लीएंडर पेस के साथ ना खेलने का मामले भी काफी विवादों में रहा। दरअसल एक वक्त था जब सानिया को लिएंटर पेस के साथ खेलने का कहा गया था तो सानिया ने टेनिस संघ की बात मानने से इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर देश भर में उनका विरोध हुआ, लेकिन हार ना मानना जैसे सानिया के खून में था।
विज्ञापन
5 of 6
बायोपिक में सामने आएंगे सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े ये 5 विवाद
तिरंगे के अपमान का आरोप: एक ऐसा समय आया जब सानिया को देश के लिए कलंक भी कहा गया। बता दें सानिया पर भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा। दरअसल सानिया मिर्जा की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें वह पैर फैलाए बैठी थीं और सामने तिरंगा रखा था। इस तस्वीर की वजह से सानिया सावालों के घेरे में आ गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।