फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' पर उठ रहे विवादों का स्टारकास्ट पर असर नहीं, डायरेक्टर बोले-सब शिवजी की कृपा

Thu, 15 Nov 2018 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Nov 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath director Abhishek Kapoor said he make film With the blessings of lord Shiva
kedarnath - फोटो : instagram
फिल्म केदारनाथ की कहानी को लेकर देश के कुछ हिस्सों में भले लव जिहाद के चलते इस पर प्रतिबंध की मांग उठ रही हो, लेकिन फिल्म के कलाकारों पर इन विवादों का बिल्कुल असर नहीं दिखाई दे रहा है। मुंबई में हुई फिल्म केदारनाथ की प्रेस कान्फ्रेंस में फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने इस फिल्म को शिव जी का आशीर्वाद बताया और कहा कि ये फिल्म शिव जी ने ही बनाई है। वहीं, फिल्म की लीड कलाकार सारा अली खान को उम्मीद है कि जैसे दर्शकों ने जान्हवी कपूर को पसंद किया है वैसे ही उनकी अदाकारी भी लोगों को पसंद आएगी।
Kedarnath director Abhishek Kapoor said he make film With the blessings of lord Shiva
kedarnath - फोटो : file photo
निर्देशक अभिषेक कपूर की इस फिल्म में पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान डेब्यू करते नज़र आएंगी। अपने करियर की इस पहली प्रेस कान्फ्रेंस में सारा का कॉन्फीडेंस देखने लायक था। उन्होंने हिंदी में पूछे गए सवालों का जवाब शुद्ध हिंदीं मे दिया और लोगों ने उनकी इस बात को लेकर तारीफ भी की।
 
Kedarnath director Abhishek Kapoor said he make film With the blessings of lord Shiva
kedarnath - फोटो : file photo
अपनी मां अमृता सिंह जैसी ही दिख रहीं सारा अली खान ने कहा, " मैं आशा करती हूं कि यह फिल्म और मेरा किरदार सभी को पसंद आए।" वहीं फिल्म के निर्देशक से जब उनकी फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बहुत ही शिद्दत और शिव जी के आशीर्वाद के साथ बनाया गया है, बस यूं समझिए शिव जी के हाथों से ही बनायी गयी है।

फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत से पूछा गया कि वह एक विज्ञान पृष्ठभूमि से है, फिर भी उन्होंने विश्वास के आधार पर बनी फिल्म की। इस पर सुशांत ने जवाब दिया कि सच्चाई की जांच के विभिन्न तरीके हैं, एक तरीका विज्ञान है और दूसरा है विश्वास। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath director Abhishek Kapoor said he make film With the blessings of lord Shiva
kedarnath - फोटो : file photo
सारा अली खान से एक और सवाल पूछा गया कि वह अभिनेताओं के परिवार से है, तो वह सही सलाह मांगने के लिए किसके पास जातीं हैं ? उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां के साथ रहती हूं,  इसलिए मैं उनसे ही ज़रूरत पड़ने पर सवाल पूछ लेती हूं, फिर भी जब मेरे पास सुशांत जैसे को-स्टार और अभिषेक जैसे निर्देशक हैं, तो मुझे प्रश्न पूछने के लिए घर पर जाना नहीं पड़ता। 
विज्ञापन
Kedarnath director Abhishek Kapoor said he make film With the blessings of lord Shiva
kedarnath - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। बात करें 'केदारनाथ' की कहानी की तो इसमें साल 2013 में आई त्रासदी को एक प्रेम कहानी द्वारा दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एक मुस्लिम लड़के जबकि सारा अली खान ब्राह्मण लड़की के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी की फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed