आज देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बॉलीवुड में शुरू से ही देशभक्ति पर फिल्में बनती आ रही हैं। देशभक्ति पर बनी फिल्मों का अपना अलग ही महत्व होता है। इन फिल्मों को लोग खासा पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा करती हैं और सुपरहिट रही हैं।
Republic Day: बॉलीवुड की 5 बेहतरीन फिल्में, जो जगा देती हैं देशभक्ति की भावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप भी देखिए वीडियो
2007 में रिलीज हुई 'चक दे इंडिया' शाहरुख खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान नाम के एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख द्वारा बोला गया डायलॉग '70 मिनट' आज भी लोगों को नहीं भूलता। फिल्म के एक सीन में शाहरुख महिला खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हुए कहते हैं 'मुझे स्टेट्स के नाम ना सुनाई देते हैं, ना दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है- इंडिया'
अक्षय कुमार की मशहूर फिल्म 'एयरलिफ्ट' कुवैत से भारतीयों को छुड़ाए जाने वाले ऑपरेशन पर आधारित है। अक्षय ने फिल्म में रंजीत कात्याल नाम के एक कारोबारी का किरदार निभाया था। जिसने 90 के दशक में खाड़ी संकट के दौरान अनगिनत भारतीय परिवारों को कुवैत और इराक से बाहर निकालने में मदद की थी।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' एथलिट मिल्खा सिंह की बायोपिक है। भारत-पाक बंटवारे के दौरान जान बचाकर दिल्ली पहुंचे मिल्खा सिंह एक रिफ्यूजी कैंप में अपनी बहन से मिलते हैं और यहीं से कहानी शुरू होती है। फिल्म के आखिर में जब मिल्खा सिंह फीनिशिंग लाइन पार करके जीत हासिल करते हैं तो फिल्म हर भारतीय के अंदर देशभक्ति का जज्बा जगा देती है।