फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 6 बॉलीवुड स्टार्स ने बाइक लुक में ढाया था कहर, इसे तो फैन्स आज भी नहीं भूलते

Sat, 20 Apr 2019 05:45 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 20 Apr 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
6 bollywood actors and their candid bike look in the movie
John abraham Birthday special

फिल्मी दुनिया में साल 2000 के बाद काफी बदलाव देखने को मिले। एक तरफ नए-नए स्टारकिड्स बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों के साथ एंट्री कर रहे थे तो वहीं 90 के दशक के एक्टर्स नए-नए एक्सपेरिमेंट से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में लगे हुए थे। इस दौरान वो दौर भी आया जब फिल्मों में बाइक लुक और स्टंट को लेकर भी काम किया गया। जॉन से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स ने बाइक लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट किया था लेकिन फिल्म 'धूम' में जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड की हवा का रुख ही बदल डाला था। जॉन के साथ-साथ कई एक्टर्स भी बाइक पर स्टाइल दिखाने से नहीं चूके थे।

6 bollywood actors and their candid bike look in the movie
john abraham

इस कड़ी में पहला नाम आता है 2004 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धूम का जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा दिया था। दर्शक फिल्म में जॉन के लुक और बाइक के ऐसे दिवाने हुए थे कि उन्हें भी बाइक का शौक रातों-रात चढ़ गया था। इसी फिल्म से जॉन भी फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ने में बहुत कामयाब हुए थे। फिल्म में उनकी बाइक के लुक के साथ उनका हेयरस्टाइल भी बहुत फेमस हुआ था। 

6 bollywood actors and their candid bike look in the movie
शाहरुख खान - फोटो : file

इससे पहले साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म जोश भले ही धूम से पहले रिलीज हुई हो लेकिन बाइक्स का जलवा तो धूम फिल्म से ही देखने को मिला था। खैर, बात करें किंग खान की फिल्म जोश में उनके बाइक के लुक की तो वो भी बहुत फेमस हुआ था। बता दें कि बादशाह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
6 bollywood actors and their candid bike look in the movie
जायद खान - फोटो : file

साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर जायद खान भले ही फिल्मों में लंबा सफर ना तय कर सके हों लेकिन साल 2006 में आई उनकी फिल्म 'रॉकी' से वह बहुत फेमस हुए थे। इस फिल्म में उन्हें तरह-तरह की बाइक्स पर जबरदस्त लुक में देखा गया था जो उस समय काफी हिट साबित हुआ था। 

विज्ञापन
6 bollywood actors and their candid bike look in the movie
फरदीन खान - फोटो : file

फरदीन खान बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरोज में शुमार थें और उनके इस हैंडसम लुक पर लड़कियां फिदा थीं। बता दें कि साल 1998 में फिल्म प्रेम अग्न से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर फरदीन खान फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। लेकिन उनके बाइक लुक ने भी लाखों लड़कियों को उनका दीवाना बना दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed