फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

Mon, 28 Mar 2016 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
63rd National Film Awards, List of winners
बाहुबली
63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्म बाहुबली को उसका असली अवार्ड मिल गया है। रमेश सिप्पी समेत 11 लोगों की ज्यूरी ने साल 2015 में देश में फिल्म और अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ का चयन कर लिया है।

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

63rd National Film Awards, List of winners
बाहुबली
सर्वेश्रेष्‍ठ फिल्म- बाहुबलीः द बिगनिंग
एसएस राजमौली की निर्देशित साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबलीः द बिगनिंग' को नेशनल फिल्म अवार्ड का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड दिया गया। इस फिल्म को सलमान खान की बजरंगी भाईजान, संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से ऊपर रखा गया। इसके रिलीज से ही इसे देश की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक बताया जा रहा था।

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

63rd National Film Awards, List of winners
अमिताभ बच्चन और रेेखा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-  अमिताभ बच्चन (पीकू)
‌सदी के महानायक यानी बिग बी अमिताभ बच्चन को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। उन्हें बेस्ट एक्टर नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। अमिताभ को उनकी फिल्म पीकू में अभिनय के लिए यह अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

63rd National Film Awards, List of winners
अमिताभ बच्चन और रेेखा
इससे पहले अमिताभ तीन दफे और यह अवार्ड अपने नाम कर चुके थे। यह चौथी बार है जब अमिताभ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर चुना गया। इससे पहले उन्हें 1990 में 'अग्निपथ' के लिए, 2005 में 'ब्लैक' के लिए और 2009 में पा के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

63rd National Film Awards, List of winners
कंगना रनौत
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- कंगना रनौत (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड कंगना रनौत की झोली में आ गिरा है। कंगना ने पिछले साल आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में जबर्दस्त अभिनय किया था। कंगना के डबल रोल वाली इस फिल्‍म में कंगना ने अपने दूसरे चरित्र कुसुम सांगवन यानि दत्तो का किरदार इस तरह से निभाया था कि किसी को विश्वास नहीं हुआ कि वह कंगना ही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed