{"_id":"64e74d568b71e2426d0e2a85","slug":"69th-national-film-awards-alia-bhatt-kriti-sanon-share-best-actress-award-allu-arjun-wins-best-actor-2023-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"69th National Film Awards: आलिया-कृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
69th National Film Awards: आलिया-कृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय कलाकारों के लिए हमेशा से खास रहा है और आज दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया है। भारतीय कलाकारों के लिए खास इन पुरस्कारों की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से की गई। इस कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर तक को सम्मानित किया गया। हर बार की तरह इस बार भी सभी की निगाहे बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड पर टिकी हुई थीं। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अल्लू अर्जुन ने जीता।
2 of 4
सरदार उधम
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा गुरुवार (24 अगस्त) को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। ये पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए दिए गए। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक हैं। इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म 'सरदार उधम', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा देखने को मिला। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सरदार उधम' ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे प्रमुख 'बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म' का अवॉर्ड रहा। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।
3 of 4
आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लू अर्जुन
- फोटो : social media
इस पूरे कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर हर किसी की निगाहें बनी रहीं और अब यह नाम भी सामने आ गए हैं। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दो अभिनेत्रियों को मिला है। आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। आलिया भट्ट को जहां फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किए गए शानदार अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं कृति सेनन ने फिल्म 'मिमी' के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। बेस्ट एक्टर की बात करें तो यह अवॉर्ड इस साल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा: द राइज' में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेस्ट प्लेबैक मेल का अवॉर्ड 'आआरआर' के 'कोमुराम भीमुडो' गाने के सिंगर काला भैरव को मिला, वहीं बेस्ट प्लेबैक फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'मिमी' के लिए जीता और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए पल्लवी जोशी को मिला। जहां एक तरफ 'सरदार उधम' ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता और दूसरी ओर, आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।