फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: 'सही व्यक्ति मिल जाए तो आप इंतजार नहीं करते..', जानें शादी के बारे में क्या सोचती हैं मृणाल

Thu, 24 Aug 2023 05:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 24 Aug 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur Made In Heaven 2 actress reveals plans on marriage said do not wait when you find right person
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram

टीवी से लेकर साउथ और फिर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 'सीता रामम', 'गुमराह', 'जर्सी', 'लस्ट स्टोरीज 2' में काम के लिए तारीफ लूटने वाली अभिनेत्री को हाल ही में 'मेड इन हेवन 2' में देखा गया था। जहां मृणाल बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स साइन कर उनकी शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं हाल ही में मृणाल ने जीवन में रिश्तों और प्यार को लेकर बयान दिया है। रिश्तों की उधेड़बुन दिखाने वाली इस सीरीज में काम करने के बाद मृणाल ठाकुर ने शादी को लेकर अपने विचार सबके सामने रखे हैं। 

Mrunal Thakur Made In Heaven 2 actress reveals plans on marriage said do not wait when you find right person
मृणाल ठाकुर - फोटो : Instagram
टीवी की दुनिया से निकल कर पूरे देशभर में फैले लोगों के दिलों पर राज करना अगर सीखना हो तो मृणाल ठाकुर से बेहतर कोई नहीं सिखा सकता। अभिनय और खूबसूरती से लोगों की पसंद बनी मृणाल ठाकुर ने हाल ही में 'मेड इन हेवन 2' में नजर आई थीं। सीरीज में अभिनेत्री ने अधीरा आर्य की भूमिका निभाई थी। वह सीरीज में अपने अभिनय के लिए समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक से तारीफ पा रही हैं। 'मेड इन हेवन 2' की रिलीज के कुछ दिनों बाद मृणाल ठाकुर ने हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत की, जिसमें उन्होंने शादी पर अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री के मुताबिक शादी के लिए सही व्यक्ति की जरूरत होती है और उसके मिलने की कोई उम्र नहीं होती।
Mrunal Thakur Made In Heaven 2 actress reveals plans on marriage said do not wait when you find right person
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta

मृणाल ठाकुर ने कहा, 'मैं शादी में विश्वास करती हूं। मैंने अपने आसपास बहुत सारी सफल शादियां देखी हैं। सिर्फ इसलिए कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। कभी-कभी, हमें यह महसूस करने की जरूरत है कि हमें उस व्यक्ति से शादी करने की जरूरत है जो हमारे लिए बना है। अब आपको यह व्यक्ति 18, 20, 30, 40, 50 या 60 की उम्र में मिल सकता है। सही व्यक्ति ढूंढने की कोई उम्र नहीं होती। लेकिन जब आपको सही व्यक्ति मिल जाता है, तो आप नहीं मिलते रुको मत, तुम उस व्यक्ति से शादी करो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur Made In Heaven 2 actress reveals plans on marriage said do not wait when you find right person
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta

इस इंटरव्यू में मृणाल ने सक्सेस पर भी बात की। वह बोलीं, 'मुझे नहीं पता था कि सफलता की परिभाषा क्या है। मैंने जितनी भी फिल्में कीं वे 100 करोड़ रुपये के क्लब में थीं या उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। लेकिन मेरे पास ऐसे दर्शक नहीं थे, जो आपकी फिल्म एक बार नहीं नौ बार जाकर देखे। हमारे पास बार-बार दर्शक आ रहे थे और बहुत सारा प्यार मिल रहा था। उन्होंने मुझे तेलुगु अम्मयी के रूप में स्वीकार किया, जो मेरे लिए नया था। उन्होंने मुझे एक परिवार की तरह महसूस कराया और पहली बार, मुझे एहसास हुआ कि जितने प्यार से हम फिल्में या ओटीटी शो बनाते हैं, उतने ही प्यार से दर्शक इन्हें देखते हैं। मुझे सीता रामम में सबसे ज्यादा प्यार मिला।'

विज्ञापन
Mrunal Thakur Made In Heaven 2 actress reveals plans on marriage said do not wait when you find right person
मृणाल ठाकुर - फोटो : insta

वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आखिरी बार सीरीज 'मेड इन हेवन 2' में देखा गया था। इसके साथ ही अभिनेत्री 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी काम करती नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अंगद बेदी और नीना गुप्ता जैसे कलाकार थे। इसके बाद मृणाल 'नानी 30' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह जल्द ही 'एसवीसी 54' में विजय दवेरकोंडा के साथ काम करती दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed