{"_id":"64e73a4956fb5ae39102f744","slug":"sai-pallavi-replaced-alia-bhatt-in-nitesh-tiwari-ramayan-as-per-report-details-inside-2023-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayan: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामयाण' में साई पल्लवी ने आलिया भट्ट को किया रिप्लेस? यहां जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ramayan: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामयाण' में साई पल्लवी ने आलिया भट्ट को किया रिप्लेस? यहां जानें पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 24 Aug 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, साई पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही है रामायण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। हाल ही यह जानकारी सामने आई है कि केजीएफ फेम यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। इसके लिए वह कई तरह के लुक टेस्ट भी दे रहे हैं। वहीं, इससे कुछ पहले यह बात सामने आई थी कि आलिया ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। बताया गया था कि डेट की समस्या की वजह से अभिनेत्री ने इस प्रोजेक्ट से किनारा किया है।
अब अफवाहों का बाजार गर्म है कि आलिया की जगह फिल्म में साई पल्लवी को कास्ट किया जा रहा है। आलिया द्वारा डेट की समस्या का हवाला देकर फिल्म छोड़ने के बाद 'रामायण' के निर्माताओं ने फिल्म में सीता की भूमिका निभाने के लिए साईं पल्लवी को चुना है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेत्री फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनय करेंगी।
3 of 5
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट में यह बताया गया कि आलिया ने डेट से संबंधित मुद्दों के कारण इस प्रोजेक्ट को छोड़ा है। वहीं रणबीर अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं। उनके अलावा 'केजीएफ' स्टार यश भी रावण के लिए कई लुक टेस्ट दे रहे हैं। हालांकि, अभिनेता अभी फिल्म से आधिकारिक रूप से जुड़े नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नितेश तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रामायण की शूटिंग कथित तौर पर इस साल दिसंबर में शुरू होने वाली थी लेकिन, अब इसकी समयरेखा में बदलाव होता दिख रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन भाग वाली फिल्म अभी भी प्री-प्रोडक्शन चरण में है और दिसंबर तक इसकी तैयारी पूरी नहीं हो सकेगी। फिल्म के बारे में जब 'बवाल' के एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान नितेश तिवारी से पूछा गया था कि क्या ओम राउत की 'आदिपुरुष' को मिली प्रतिक्रिया के बाद वे फिल्म को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नितेश तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर नितेश ने कहा था कि उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत महसूस नहीं होती, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि वह ऐसा कंटेंट नहीं बनाएंगे जिससे दर्शकों की भावनाएं आहत हों। 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। नितेश तिवारी और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, 'रामायण' की शूटिंग 2024 के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है।
Mastaney Review: जब नादिर शाह ने पूछा, सिख कौन हैं? जवाब में क्या आया, यही दिखाती है रोमांचक फिल्म ‘मस्ताने’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।