{"_id":"61bf2fd5063bdf5da05488cd","slug":"7-years-of-pk-anushka-sharma-shares-video-with-pk-co-stars-sushant-singh-rajput-aamir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 Years Of PK: अनुष्का ने बीटीएस मेमोरी शेयर कर जाहिर की खुशी, क्रिसमस पर मांगा यह तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 Years Of PK: अनुष्का ने बीटीएस मेमोरी शेयर कर जाहिर की खुशी, क्रिसमस पर मांगा यह तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 19 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
pk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा, आमिर खान और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'पीके' ने रविवार को अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए हैं। अनुष्का ने इस विशेष दिन को चिह्नित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री ने बीटीएस मेमोरी वाला एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे अपने पिक्सी हेयरकट को फाइनल करने से पहले कई अलग-अलग हेयर स्टाइल और लुक्स काे ट्राय करती हुए नजर आ रही हैं।
2 of 4
Anushka Sharma
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वीडियो में अनुष्का अपने सह-कलाकारों आमिर खान और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ सेट पर काम करते और आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं।
3 of 4
PK
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला ने भी अभिनय किया था। पीके में एक एलियन (आमिर) की कहानी दिखाई गई है जो एक मिशन के लिए पृथ्वी पर उतरता है लेकिन घर वापस जाने वाला रिमोट खो देता है। बता दें कि इस फिल्म ने धर्म और मानवता पर भी कई सवाल खड़े किए हैं। गौरतलब है कि फिल्म ने दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था। आमिर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ यह अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Christmas Wish
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह भी बताया कि वह क्रिसमस में क्या तोहफा चाहती हैं। उन्होंने फैशन स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया की इंस्टाग्राम स्टोरी को रीपोस्ट किया, जिसमें क्रिसमस केक की फोटो थी। केक पर लिखा था, "क्रिसमस के लिए मुझे जो चाहिए वह है कोविड महामारी का अंत।" इसे रीपोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा "हां! प्लीज”।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।