फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars Earning from Real Estate: इन फिल्मी सितारों ने किराए पर दिए अपने मकान, करोड़ो में होती है सालाना आय

Sun, 19 Dec 2021 06:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 19 Dec 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan kajol karan johar salman khan abhishek bachchan these celebrities earn from real estate
अमिताभ, काजोल और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री काजोल देवगन ने हाल ही में अपना पवई वाला अपार्टमेंट किराए पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरानंदानी गार्डन के अटलांटिस प्रोजेक्ट की 21वीं मंजिल पर बने इस अपार्टमेंट के लिए किराएदार एक्ट्रेस को हर महीने 90 हजार रुपये का भुगतान करेगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि किराएदार ने इस 771 स्क्वेयर फीट के अपार्टमेंट के लिए 3 लाख रुपये का सिक्याेरिटी डिपॉजिट दिया है। बता दें कि काजोल के अलावा अमिताभ बच्चन से लेकर करण जोहर तक कई सेलेब्स अपने घर को किराए पर देकर लाखों रुपये तक की कमाई करते हैं। चलिए जानते हैं किस अभिनेता को मिलता है कितना किराया…

amitabh bachchan kajol karan johar salman khan abhishek bachchan these celebrities earn from real estate
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन को अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर दिया हैं। दो साल के कॉन्ट्रेक्ट पर लिए गए इस अपार्टमेंट के लिए अभिनेत्री हर महीने अमिताभ बच्चन को 10 लाख रुपये का किराया देंगी। बता दें कि लोखंडवाला रोड पर अटलांटिस बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर मौजूद इस अपार्टमेंट के लिए कृति ने 60 लाख रुपये अमाउंट बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट दिए हैं।

amitabh bachchan kajol karan johar salman khan abhishek bachchan these celebrities earn from real estate
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन के बेटे भी रियल एस्टेट से हर साल 2 करोड़ 26 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता अभिषेक बच्चन ने जुहू में अपने वात्सा एंड अमु बंगले का ग्राउंड फ्लोर किराए पर दिया है। बता दें कि किराएदार ने यह घर 15 साल के रेंट एग्रीमेंट पर लिया है। वह प्रत्येक माह इस घर के लिए 18.9 लाख रुपये का किराया देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan kajol karan johar salman khan abhishek bachchan these celebrities earn from real estate
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान

सलमान खान ने भी अपने दो मकान किराए पर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के भाईजान ने बांद्रा में अपना एक अपार्टमेंट प्रति माह 8.25 लाख रुपये में तीन महीने के लिए किराए पर दिया है। वहीं बांद्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में स्थित फ्लैट के लिए वह 95 हजार रुपये किराया लेते हैं।

विज्ञापन
amitabh bachchan kajol karan johar salman khan abhishek bachchan these celebrities earn from real estate
सैफ अली खान - फोटो : Instagram

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट, गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को 3.5 लाख रुपये के मासिक किराए पर दिया है। बांद्रा स्थित 1500 वर्ग फुट वाले इस अपार्टमेंट के लिए अभिनेता ने 15 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed