बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में 9 दिसंबर को सात फेरे लिए। ये शादी बहुत ही हाइप्रोफाइल रही लेकिन इसमें केवल बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कटरीना और विक्की ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। अभी हाल ही में कटरीना ने शादी के बाद अपनी ससुराल में पहली रसोई बनाई थी। अब इस न्यूली मैरिड कपल ने जूहु में एक अपार्टमेंट लिया है। दोनों अपने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा के लिए पहुंचे।
Katrina-Vicky: नए घर में विक्की और कटरीना का गृह प्रवेश, बनेंगे अनुष्का-विराट के पड़ोसी
न्यूली मैरिड कपल कटरीना और विक्की ने अपने सपनों के घर में प्रवेश कर लिया है। दोनों गृहप्रवेश की पूजा के लिए पहुंचे। इस दौरान गृह प्रवेश की पूजा के लिए विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल और मां वीना भी अपार्टमेंट के बाहर देखे गए।
कटरीना-विक्की बनेंगे विराट-अनुष्का के पड़ोसी
शादी के बंधन में बंधने के बाद अब कटरीना और विक्की दोनों अपने नए आशियाना ले लिया है। इस न्यूली मैरिड कपल ने जूहु के राजमहल में एक अपार्टमेंट 5 साल के लिए किराए पर लिया है। कटरीना और विक्की अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बनने वाले हैं। इस बात का जिक्र खुद अनुष्का ने एक पोस्ट में किया था। अभी हाल ही में अनुष्का ने कटरीना और विक्की को शादी की बधाई देते हुए पोस्ट की थी, जल्दी से अपने घर आ जाओ ताकि हमें कंस्ट्रक्शन की आवाजें न सुननी पड़ें।
विक्की और कटरीना ने जूहू के राजमहल में 8वीं मंजिल पर 5 साल के लिए रेंट पर अपार्टमेंट लिया है। इस अपार्टमेंट के लिए विक्की और कटरीना को शुरुआती तीन सालों तक हर महीने 8 लाख रुपये चुकाने होंगे। सिक्योरिटी के तौर पर इस कपल ने 1.75 करोड़ रुपये जमा किए हैं। विक्की कटरीना का ये सी फेसिंग आशियाना 5 हजार स्क्वायर फुट में फैला हुआ है।