Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Bhojpuri actress Akshara Singh angry over the controversy between Pawan Singh and Khesari Lal said learn to digest the achievement
{"_id":"61bef28645b0fe712443e384","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-angry-over-the-controversy-between-pawan-singh-and-khesari-lal-said-learn-to-digest-the-achievement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- उपलब्धि को पचाना सीखो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- उपलब्धि को पचाना सीखो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:28 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार इन दिनों अपने विवाद की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच की जुबानी जंग जारी है। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने बयानों में दोनों स्टार एक-दूसरे से जुड़े खुलासे भी कर रहे हैं, जिस वजह से खेसारी और पवन सिंह खबरों में छाए हुए हैं। वहीं, इस विवाद पर अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बाकी स्टार भी अपने राय दे रहे हैं। बीते दिनों, खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर दिनेश लाल ने प्रतिक्रिया दी थी और अब पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, अक्षरा सिंह फेसबुक पर लाइव आईं, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर भोजपुरी इंडस्ट्री को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई, जो स्टारडम को संभाल नहीं पाते। साथ ही रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे स्टार से कुछ सीखने की बात भी कही।
2 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
अक्षर ने अपनी बात की शुरुआत भोजपुरी की एक कहावत से की, जो आपस में विवाद पर थी। उन्होंने कहा, ‘इतना लाइव-लाइव क्या कर रहे हो आप लोग। आप लोग प्रूफ क्या करना चाहते हैं। आप हमेशा भोजपुरी के सम्मान की बात करते हैं लेकिन कौन से सम्मान की बात अभी कर रहे हैं। यहां का सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि चार दिन के आए लोग, जिनके एक दो गाने हिट होते हैं वो खुद को भगवान समझने लगते हैं और सब पर राज करने की कोशिश करते हैं।'
3 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
इसके आगे अक्षरा स्टार्स को रवि किशन और मनोज तिवारी से सीख लेने की बात कहती हैं। उन्होंने कहा, ‘स्टारडम पचाना सबकी बसकी बात नहीं है। स्टारडम पचाना सीखना है तो रवि किशन और मनोज तिवारी के पास जाकर सीखिए। उनका समय खत्म नहीं हुआ है। वह आज तक काम कर रहे हैं। वह सिर्फ भोजपुरी और भारत में काम नहीं करते। बल्कि दुनियाभर में लोग उन्हें जानते हैं।’ इसके आगे वह कहती हैं, ‘आज हर जगह रवि किशन जी भोजपुरी को सम्मान दिला रहे हैं। उनके लेवल पर जाकर देखिए। चार गाना हिट हो गए तो एक-दूसरे को गाली दे दिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा का गुस्सा यही शांत नहीं होता। वह कहती हैं, ‘गाना गाकर बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। पहले चीजों को सीखो। दूसरी इंडस्ट्री से जाकर देखो। कैसे वहां के लोग एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। वहां एक का गाना आता है तो पूरी इंडस्ट्री जुट जाती है सपोर्ट करने के लिए। लेकिन यहां तो चीजें कुछ और ही हैं। अपनी सोच बदलो।’ इस वीडियो में अक्षरा ने उन लोगों को बरसाती मेंढक बताया, जो कॉन्ट्रोवर्सी का मजा ले रहे हैं। साथ ही उन्हें ये भी बताया कि बरसात का समय हमेशा नहीं रहता।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अक्षरा सिंह ने कहा, ‘शुरुआत किसने की पहले। कौन भगवान बन रहा था। आप लोग तो मुद्दा बनाते हैं। आप देखते हैं कि कहां पर फायदा होता है और आपके इस काम पर क्या ही मैं बोलूं।’ वीडियो में अक्षरा ने ये भी कहा, ‘किसी स्टार के तलवे चाटने वाले जितने भी चम्चे हैं, वो कहां थे जब एक अबला का चीर हरण हो रहा था और बात ही करनी है तो मेरे सामने आकर करो। मैं एक-एक को जवाब दूंगी।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।