रक्षित शेट्टी की फिल्म '777 चार्ली' 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कुत्ते और इंसान के बीच प्यार भरे रिश्ते की कहानी इस कहानी को अच्छी समीक्षा मिल रही है। किरणराज के द्वारा निर्देशित इस दिल को छू लेने वाली इस फिल्म को अब सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है। तो फिर इस फिल्म को अपने मोबाइल स्क्रीन्स पर भी देखने के लिए हो जाएं तैयार। चलिए जानते हैं, '777 चार्ली' को आप किस ओटीटी पर कर सकते हैं बिंज वॉच।
'777 Charlie' OTT Release: मोबाइल स्क्रीन पर होंगे '777 चार्ली' के दर्शन, जानें किस ओटीटी पर मिलेगी यह फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म '777 चार्ली' में एक आदमी धर्मा की कहानी दिखाई गई है, जो अकेला है और एक कारखाने में काम करता है। काम, घर, खाना और सबसे जुदा रहना बस यही उसकी दिनचर्या है। दुनियादारी से कोई मतलब नहीं, लेकिन उसकी जिंदगी वहां से बदलती है, जब किसी के घर से भागा कुत्ता उसके दरवाजे पर आ जाता और भगाने से भी नहीं भागता है। पहले तो धर्मा विरोध करता है, लेकिन फिर दोनों में प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों के जीवन, संघर्ष और रोमांच को बड़े पैमाने पर वर्णित किया गया है, जिन पर आमतौर पर ध्यान नहीं जाता है।
इस ओटीटी पर होगी रिलीज
आज के दौर में मेकर्स अपनी फिल्म को रिलीज के साथ ही उसके डिजिटल राइट्स को पहले ही ओटीटी प्लेटफार्म्स को बेच देते हैं, ताकि इसका राजस्व निकाला जा सके। जानकारी के मुताबिक, फिल्म '777 चार्ली' के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार अमेज़न प्राइम वीडियो को बेचे गए हैं। इसका मतलब ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
अगस्त के दूसरे सप्ताह तक रिलीज हो सकती है फिल्म
फिल्म के नायक तो रोहित शेट्टी है हीं, इसके साथ ही उन्होंने '777 चार्ली' के निर्देशन की कमान भी संभाली है। फिलहाल फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन यह फिल्म अगस्त के दूसरे सप्ताह तक ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।