एआर रहमान की बेटी खतीजा की पिछले महीने ही ऑडियो इंजीनियर रियासदीन से शादी हुई थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब बीती रात शुक्रवार को एआर रहमान ने चेन्नई में खतीजा के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में एआर रहमान के करीबियों और दोस्तों ने शिरकत की थी और सबसे खास बात ये थी कि यह एक म्यूजिकल रिसेप्शन था। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और खतीजा के लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
AR Rahman: एआर रहमान की बेटी का म्यूजिकल वेडिंग रिसेप्शन देखा क्या? वायरल तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में एआरआर फिल्म सिटी में खतीजा और रियासदीन के रिसेप्शन में म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने सिंगर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। इस पूरी शाम को लाइव परफॉर्मेंस से संगीतमय बना दिया गया, जिसे मेहमानों ने खूब एंजॉय किया। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कपल को शुभकामनाएं और पूरे रहमान परिवार को बधाई दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं रिसेप्शन की तस्वीरों में खतीजा पर्पल कलर के लहंगे के साथ मैचिंग का हिजाब पहने दिख रही हैं, तो उनके पति ब्लैक कलर के टक्सीडो में नजर आ रहे हैं। फैंस को खतीजा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और उनके लुक के चर्चे होने लगे हैं। वहीं, एआर रहमान ब्लू कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए। इसके अलावा एआर रहमान ने बेटी की शादी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, जावेद अली, सोनू निगम, हनी सिंह, संगीतकार शिवमणि और जतिन पंडित ने शिरकत की। अभिनेत्री मनीषा कोइराला, साहिल खान, संदीप सिंह फिल्ममेकर मणिरत्नम और शेखर कपूर भी पार्टी में मौजूद थे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
A post shared by India’s Youth & Fitness IC⭕️N® (@sahilkhan)