फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: श्रद्धा कपूर संग नदी में रोमांस करते नजर आए शर्टलेस रणबीर, स्पेन से लीक हुआ दोनों का यह वीडियो

Sat, 11 Jun 2022 06:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 11 Jun 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shirtless ranbir kapoor and Shraddha kapoor seen together shooting for luv ranjan next movie in spain watch video
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म करने के बाद अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। रणबीर इन दिनों लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेन में हैं और यहां पर रणबीर अकेले नहीं हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगी और दोनों ही स्पेन में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से जुड़े वीडियो सामने आने लगे हैं। बीते दिन रणबीर और श्रद्धा का डांस स्टेप करते हुए वीडियो सामने आया था। वहीं, अब फिल्म के सेट से एक और वीडियो लीक हुआ है, जिसमें दोनों रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। 

Shirtless ranbir kapoor and Shraddha kapoor seen together shooting for luv ranjan next movie in spain watch video
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इन दिनों स्पेन में रणबीर और श्रद्धा इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें दोनों के कई रोमांटिक सीन होने वाले हैं, जिसकी झलक फिल्म के सेट से लीक हो रहे वीडियो में दिखाई दे रही है। अब फिल्म के सेट से जो वीडियो लीक हुआ है, उसमें रणबीर कपूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं और श्रद्धा कपूर बिकिनी में हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर और श्रद्धा नदी में हैं और दोनों एक-दूसरे के धीरे-धीरे पास आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल होने वाले सामान भी दिख रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranbir kapoor 🔵 (@ranbirkapooronline3)

Shirtless ranbir kapoor and Shraddha kapoor seen together shooting for luv ranjan next movie in spain watch video
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रणबीर और श्रद्धा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर को शर्टलेस देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'रणबीर को शर्टलेस काफी समय बाद देखा है।' दूसरे ने लिखा, 'रणबीर और श्रद्धा के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' इसके अलावा, कुछ लोगों ने वीडियो को इमोटिकॉन के जरिए फायर बताया है तो कुछ यूजर्स ने हार्ट का इमोजी भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shirtless ranbir kapoor and Shraddha kapoor seen together shooting for luv ranjan next movie in spain watch video
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

काफी मशक्कत के बाद लव रंजन की फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इसमें बोनी कपूर रणबीर के पिता का रोल निभाएंगे, वहीं इसमें डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस फिल्म के जरिए बोनी कपूर एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा, ये  भी पहली बार होगा जब रणबीर और श्रद्धा किसी फिल्म में साथ में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed