फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj OTT: बची-कुची साख बचाने ओटीटी पर आएंगे 'सम्राट पृथ्वीराज', यहां कर सकेंगे बिंज वॉच

Sat, 11 Jun 2022 06:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 11 Jun 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
samrat prithviraj box office collection: Akshay Kumar Film will release on OTT platform Amazon prime video
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 55.05 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है। यही कारण है कि यशराज फिल्म्स की टीम ने अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म को महज 4 हफ्तों में ही रिलीज करने का प्लान बनाया है। बता दें कि ओटीटी के आने के बाद सिनेमाघरों की कमाई प्रभावित न हो यह सुनिश्चित करने के लिए नियम बनाया गया था कि कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। फिर वायआरएफ ने ये कदम क्यों उठाया? जानिए...

samrat prithviraj box office collection: Akshay Kumar Film will release on OTT platform Amazon prime video
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज की रणनीति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश राज फिल्म्स ने 2022 के लिए यह रणनीति बनाई है कि यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती है तो इसे चार हफ्तों में ही ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा। यदि फिल्म अच्छी कमाई करना जारी रखती है तो उसे आठ हफ्तों बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रोडक्शन हाउस ने 4 सप्ताह और 8 सप्ताह में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का रेट भी निर्धारित कर रखा है।

samrat prithviraj box office collection: Akshay Kumar Film will release on OTT platform Amazon prime video
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज को केवल इन दो फिल्मों पर है भरोसा
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यश राज फिल्म्स ने केवल 'पठान' और 'टाइगर 3' के लिए 8 सप्ताह का प्लान ऑप्ट किया है। यानी केवल ये दो फिल्मों को ही सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए आठ हफ्तों बाद ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि 2022 में यशराज प्रोडक्शन्स के बैनर तले विजय कृष्ण आचार्य के साथ शमशेरा, महाराजा और विक्की कौशल की अगली फ़िल्म रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
samrat prithviraj box office collection: Akshay Kumar Film will release on OTT platform Amazon prime video
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर किस दिन आएंगे सम्राट पृथ्वीराज
3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म 1 जुलाई, 2022 के आसपास रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लारो, संजय दत्त, सोनू सूद और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed