वर्ष 1983 में क्रिकेट विश्वकप पर भारत का कब्जा करने की घटना पर आधारित फिल्म '83' बनने के बाद श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर भी एक फिल्म बनने जा रही है। इसमें मुरलीधरन की भूमिका तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति निभाएंगे। इस फिल्म का शीर्षक '800' है और निर्माताओं ने इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया है जिसमें विजय सेतुपति को मुथैया मुरलीधरन के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी मुरलीधरन की जिंदगी को शुरुआत से लेकर क्रिकेट के लेजेंड बनने तक की यात्रा तय करेगी।
जी नहीं, ये फोटो मुरलीधरन की नहीं है, समझिए किस अभिनेता ने और क्यों धरा इस महान गेंदबाज का रूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबसे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी सुपर हिट हुई है तब से निर्माताओं का रुझान खिलाड़ियों की बायोपिक पर ज्यादा बढ़ा है। सचिन तेंदुलकर ने अपनी डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर खुद ही रिलीज की और मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक को 'अजहर' के नाम से सिनेमाघरों में उतारा गया। फिलहान मिताली राज की बायोपिक 'शाबास मिट्ठू' के नाम से बन रही है जिसमें मिताली की भूमिका अभिनेत्री तापसी पन्नू निभाएंगी। और इधर, 1983 के विश्वकप पर एक फिल्म '83' बन कर तैयार है और सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रही है।
इधर, '800' के निर्माताओं ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को तब रिलीज किया गया जब चैनल पर चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का एक मैच चल रहा था। पोस्टर को देखकर खुद मुरलीधरन भी बहुत प्रभावित हैं और वह इस बात से बहुत खुश हैं कि पर्दे पर उनका किरदार विजय सेतुपति निभा रहे हैं। पोस्टर में विजय काफी हद तक मुथैया जैसे ही नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Vijay Sethupathi (@actorvijaysethupathi) on
इस फिल्म को लेकर मुरलीधरन ने अपने बयान में कहा है कि वह बहुत खुश हैं कि उनका किरदार पर्दे पर विजय अदा करेंगे। मुरलीधरन ने कहा, 'जैसे ही इस फिल्म की पटकथा तैयार हुई, हम सबके दिमाग में सिर्फ एक ही चेहरा आया। और वह चेहरा था विजय सेतुपति का। इस किरदार को उनसे अच्छा और कोई निभा ही नहीं सकता। मुझे लगता है कि वह बहुत हुनरमंद कलाकार हैं और वह मेरे गेंदबाजी करने के भावों को अच्छी तरह दिखा पाएंगे। मुझे विजय पर पूरा भरोसा है क्योंकि वह इस समय सबसे अच्छे कलाकारों में से एक हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म के लिए वह बहुत अच्छा करेंगे।'
इधर, विजय ने भी मुरलीधरन की तारीफ करते हुए कहा है कि उनकी कहानी इतनी प्रेरक है कि इसे लोगों को बताया जाना बहुत जरूरी है। विजय कहते हैं, 'मुरली सर की कहानी सुनना और उनके साथ वक्त बिताना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने अपने आकर्षक व्यक्तित्व से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुझे उनकी असल जिंदगी बहुत पसंद है क्योंकि लोगों ने तो उन्हें सिर्फ मैदान पर ही देखा है लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होंगे जिन्होंने मुरली सर के साथ मैदान के बाहर कुछ पल बिताए होंगे। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। लोगों को उनकी कहानी बताई जानी चाहिए।'