सब्सक्राइब करें

कपड़ों की वजह से ट्रोल हुए रणवीर सिंह, अभिनेत्री बोली, 'ऐसा कर कैसे लेते हो बेटा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 25 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
83 Actor Ranveer Singh gets trolled for his latest instagram Photos Wearing Polka Dots Shirt
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रणवीर अपनी तस्वीरें यूजर्स के साथ साझा करते रहते हैं। जिसे उनके फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। रणवीर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऐसे सेलेब्रिटीज में से एक हैं जो अक्सर अपने साथी कलाकारों की तस्वीरों पर भी कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Trending Videos
83 Actor Ranveer Singh gets trolled for his latest instagram Photos Wearing Polka Dots Shirt
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। रणवीर जैसे कपड़े पहनते हैं उन्हें पहनने के लिए वाकई उनकी हिम्मत की दाद देना पड़ेगी। रणवीर सिंह को लेकर कहा जाता है कि वो कभी भी कुछ भी पहन लेते हैं। इसका एक नजारा हाल ही में देखने को मिल रहा है उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम अकाउंट पर।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
83 Actor Ranveer Singh gets trolled for his latest instagram Photos Wearing Polka Dots Shirt
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर जो कपड़े पहने हुए हैं वो वाकई ऐसे हैं जिन्हें कोई भी आम तो क्या खास व्यक्ति भी पहनने से पहले दस बार सोचेगा। तस्वीरों में रणवीर काले रंग की पोल्का डॉट्स वाली शर्ट पहने हुए हैं जिसके साथ उन्होंने स्ट्राइप्स वाली लूज फिटिंग बैलून पैन्ट पहनी हुई है। साथ ही सिर पर पोल्का डॉट्स वाली ही कैप पहने हैं। रणवीर की इस पोस्ट पर अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी कमेंट कर उनसे पूछा है कि 'ऐसा कर कैसे लेते हो बेटा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

83 Actor Ranveer Singh gets trolled for his latest instagram Photos Wearing Polka Dots Shirt
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

रणवीर की इन तस्वीरों पर तमाम सेलिब्रिटीज उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। रणवीर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए मशहूर कॉमेडियन गौरव गेरा ने लिखा, 'क्या है ये? आशा पारेख जी ने एक फिल्म में पहना था।' वहीं कई यूजर्स रणवीर के फोटो पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि 'बीवी के कपड़े पहन लिए'। एक यूजर ने लिखा, 'ये ड्रेस तो दीपिका ने ओम शांति ओम में पहनी थी।' यूजर्स रणवीर को उनकी ड्रेस के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।



विज्ञापन
83 Actor Ranveer Singh gets trolled for his latest instagram Photos Wearing Polka Dots Shirt
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब रणवीर अपनी ड्रेस के लिए ट्रोल हो रहे हैं। इससे पहले भी रणवीर कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। बात करें रणवीर के वर्कफ्रंट की तो रणवीर की आगामी फिल्म '83' जल्द सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनाई गई है। फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed